Chutkule in Hindi: हर इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर हंसते रहने से मन प्रसन्न रहता है जिससे हम मानसिक तनाव से बच सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं। आज भी कुछ वायरल जोक्स और चुटकुले (Jokes Chutkule in Hindi) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। आइए तो शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
टीचर क्लास में गणित पढ़ा रहा था।
टीचर- बोर्ड में 55 लिखो।
संता- सर कैसे लिखते हैं।
टीचर- पांच लिखे फिर उसके साइड में एक और 5 लिख।
संता ने बोर्ड में 5 लिखा और रुक गया।
टीचर- अबे क्या हुआ रुक क्यों गया।
संता- सर दूसरा 5 किस साइड लिखूं समझ नहीं आ रहा।