फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chutkule in Hindi: साली- जीजू आपने सोचा है कि लोफर और ऑफर में क्या अंतर है? जीजा का जवाब पढ़कर छूट जाएगी हंसी

Mon, 24 Feb 2025 05:39 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Chutkule in Hindi: अगर आप मानसिक तनाव और चिंता जैसी परेशानियों से दूर रहना चाहते हैं, तो आपको रोजाना सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। हंसने से हम कई परेशानियों को भूल जाते हैं और तनाव से दूर रहते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Chutkule in Hindi: हेथ्स एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुखमय जीवन जीने और सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हालांकि, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हंसना तक भूल गए हैं। इसकी वजह से बेहद कम उम्र में तनाव का शिकार हो रहे हैं। तनाव से बचने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे मजेदार जोक्स (Majedar Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए  शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

पत्नी- सुनो जी, आज से तुम रोजाना शराब पिया करो...!
पति- क्यों...?
पत्नी- क्योंकि, आप नशे में ज्यादा काम करते हो...!, 
पति- मैं कुछ समझा नहीं...?
पत्नी- अरे कल तुम शराब पीकर आए तो नशे में सारे गंदे पड़े बर्तन धो डाले,
और तो और आपने मेरे पांव भी दबाए...!
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
साली- जीजू आपने सोचा है कि लोफर और ऑफर में क्या अंतर है?
जीजा- देखो साली साहिबा, अगर आप मुझे प्यार करने को बोलोगे तो वह ऑफर कहलाएगा
और मैं कहूं तो आप मुझे लोफर कहोगी।
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
पहला दोस्त- क्या कर रहे हो भाई?
दूसरा दोस्त- खा रहा हूं भाई...!
पहला दोस्त- अकेले-अकेले...?
दूसरा दोस्त- अबे बीवी से ताने खा रहा हूं, आजा तू भी खा ले...!

Jokes in Hindi: मोटू- क्या तुमको पता है कि मंदिर में पुरुष ही पुजारी क्यों होते हैं? पतलू ने दिया गजब का जवाब

4 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
पत्नी- तुमने मेरे साथ धोखा किया है?
पति- क्यों जानेमन क्या हुआ?
पत्नी- तुमने बताया ही नहीं कि तुम्हारी रानी नाम की पहले से एक पत्नी है
पति- ससुर जी को बताया तो था कि तुझे बिल्कुल रानी की तरह रखूंगा...

Chutkule in Hindi: जीजा- अच्छा ये तो बताओ तुम इतनी सुंदर कैसे हो? साली का जवाब सुनकर हो गया बेहोश
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पति बादाम खा रहा था...
बीवी बोली- मुझे भी टेस्ट कराओ...!
पति ने एक बादाम बीवी को दे दिया
बीवी- बस एक...?
पति- हां, बाकी सबका भी ऐसा ही टेस्ट है...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें