फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chutkule in Hindi: पति के फेसबुक पोस्ट पर पत्नी ने किया गजब का कमेंट, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Mon, 15 Aug 2022 07:58 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Chutkule in Hindi:  अच्छे खान-पान की तरह है इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसी की भी जरूरत होती है। अगर हम हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं। आज भी वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

पति ने पत्नी को मैसेज किया- आज रात डिनर पर मेरे साथ कुछ दोस्त आ रहे हैं, अच्छा सा खाना बनाना...! 
पत्नी का कोई जवाब नहीं आया...! 
फिर पति ने दूसरा मैसेज किया- मेरी सैलरी ज्यादा हो गई है, अगले महीने तुम्हें सोने की अंगूठी लाकर दूंगा...! 
पत्नी ने रिप्लाई किया- ओ माय गॉड, सच्ची...! 
पति- नहीं, वो तो मैं चेक कर रहा था कि मेरा पहला मैसेज मिला या नहीं, 
वरना तुम बोलोगी मुझे तो मैसेज मिला ही नहीं...!
विज्ञापन

2 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
पति ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किया- एक     
पत्नी का कमेंट आया- धरती पर आते ही सब्जी लेकर आना नहीं तो एक भी बाल नहीं बचेगा चमन में।
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

खचाखच भरी मुबंई लोकल में एक खूबसूरत भाजी वाली महिला सफर कर रही थी...
अचानक किसी ने जंजीर खींच दी...
पास में खड़े...कानपुरिया लड़के का हाथ छू गया...
भाजी वाली- आराम से खड़े हो जाओ
लड़का- सॉरी...
कुछ देर बाद...किसी ने फिर जंजीर खींच दी...
भाजी वाली- काय करतो तुमी....
कानपुरिया लड़का-खैनी लगा रहे हैं...

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
गोलू पैराशूट बेच रहा था... 
हवाई जहाज से कूदो, बटन दबाओ और जमीन पर सुरक्षित पहुंच जाओ... 
ग्राहक- अगर पैराशूट नहीं खुला तो...? 
गोलू- तो पैसे वापस कर दूंगा...!
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
साली जी बड़ी ध्यान से बुक पढ़ रही थी
जीजा जी- कौन सी किताब पढ़ रही हैं साली जी?
साली- लड़कियों का पालन पोषण कैसे करें
जीजा- क्यों क्या हुआ?
साली- मैं जानना चाहती हूं कि
मेरा पालन-पोषण सही से हो रहा है या नहीं
 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

पत्नियां बहुत समझदार होती हैं.... 
दूसरों के सामने अपने पति को कभी सीधे बेवकूफ नहीं बोलती हैं... बल्कि घुमाकर कहती हैं...
अरे इनको तो कुछ पता ही नहीं है.... बहुत सीधे-सादे हैं दुनियादारी की समझ ही नहीं है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की- अगर मैं मर गई तो तुम क्या करोगे...? 
लड़का- शायद मै भी मर जाऊं...! 
लड़की- क्यों...? लड़का- कभी-कभी ज्यादा खुशी भी जानलेवा होती है...!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें