फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi: संता ने बंता से पूछा- पेड़ पर उल्टा क्यों लटका हुआ है? जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Mon, 15 Aug 2022 06:08 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Jokes in Hindi: हम सभी के लिए हंसना बहुत जरूरी होता है। आज कल की लाइफ में मानसिक तनाव से होने वाली बीमारियों से बचना है, तो इंसान को खुश रहना चाहिए। हंसने से इंसान का मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। हेल्थ एक्सपर्ट और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसान में काफी मदद करते हैं। हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आपकी हंसी छूट जाएगी। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सफर...

रमेश- पप्पू मैंने सुना है कि तुम्हारी शादी हो गई है, बधाई हो तुम्हें
पप्पू- हां पर मैंने शादी तोड़ दी। 
रमेश- अरे ऐसा, क्यों किया?
पप्पू- यार जब मैंने उससे पूछा कि तुम्हारा पहले किसी के साथ चक्कर रहा है तो उसने साफ मना कर दिया
रमेश- ये तो अच्छी बात थी ना पागल
पप्पू- दोस्त जो किसी और का नहीं हुआ वो मेरा क्या होगा
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
संता ने पूछा- क्या हो गया? पेड़ पर उल्टा क्यों लटका हुआ है?
बंता- कुछ नहीं, सिर दर्द की गोली खाई है, कहीं पेट में ना चली जाए।

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
पत्नी ने रात को 2 बजे नींद से उठाकर पूछा...
पत्नी- बताना जरा 2003 वर्ल्ड कप में सचिन ने 
पाकिस्तान के खिलाफ कितना स्कोर किया था?
पति- 98...पर पूछ क्यों रही हो?
पत्नी- अब बताओ, सुबह से बर्थडे विश क्यों नहीं किया
मुझे?
सन्नाटा...छा गया

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता- कल मैंने रॉकेट छोड़ा तो सीधे सूरज से जा टकराया।
बंता- क्या बात कर रहा है? फिर क्या हुआ?
संता- फिर क्या? मेरी पिटाई हुई।
बंता- किसने मारा?
संता- सूरज की मम्मी ने।

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पापा- क्या बात है चिंटू आज बड़ा खुश है? 
चिंटू- बस पूछो मत पापा
पापा बता....कमबख्त क्या गुल खिला रहा है 
बेटा आपकी होने वाली बहू 12th में पास हो गई है
फिर क्या था....दे लात और दे चप्पल पड़ी! जमकर हुई धुनाई

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- सुनते हैं जी, मेरी त्वचा बहुत ऑयली-ऑयली सी हो गई है…
बताइए ना, मैं क्या लगाऊं?
पति- लो बर्तन मांजने वाला साबुन, ये सब ठीक कर देगा
अब पति देव की हुई जमकर कुटाई

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की- क्या करते हो...? 
लड़का- लेखक हूं...! 
लड़की- क्या लिखते हो...? 
लड़का- अपना नंबर दो ना, एक फोटो तो दिखाओ, ब्यूटिफूल डियर... जैसे लेख लिखता हूं फेसबुक पर...!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें