फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi: जज- पुलिस अधिकारी की जेब में जलती माचिस की तीली क्यों रखी? चोर का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके

Wed, 12 Feb 2025 06:15 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के लिए सेहतमंद रहना बहुत जरूरी है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आप तनाव से दूर रहते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
Jokes in Hindi: हंसने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है और उदासी दूर रहती है। इसके साथ ही हमारे आसपास का मौहाल खुशनुमा बना रहता है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो घर में भी खुशी का माहौल बना रहता है। जोक्स और चुटकुले (Jokes In Hindi) हंसाने में काफी मदद करते हैं। आप जोक्स (Chutkule in Hindi) पढ़कर अपने परिजनों और दोस्तों को भी हंसा सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ चटपटे चुटकुले (Bf Jokes Hindi) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

टीचर ने साइंस लैब में अपनी जेब से सिक्का निकाला और एसिड में डाला, फिर बच्चों से पूछा कि ये सिक्का घुल जाएगा या नहीं 
बच्चा- सर, नहीं घुलेगा। 
टीचर- शाबाश, लेकिन तुम्हें कैसे पता? 
बच्चा- सर अगर एसिड में डालने से सिक्का घुलता, तो आप सिक्का हमसे मांगते, ना कि अपनी जेब से निकालते...
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
मरते समय पति ने अपने पत्नी को सब कुछ सच बताना चाहा। 
उसने कहा, मैं तुम्हे जीवन भर धोखा देता रहा। सच तो यह है कि दर्जनो औरतों से मेरे नाजायज संबंध थे।
पत्नी बोली, “मैं भी सच बताना चाहूँगी। तुम बीमारी से नही मर रहे मैंने तुम्हे धीरे-धीरे असर करने वाला जहर दिया है।”
 तो इसलिए पत्नी को कहते हैं बेगम
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
जज- तुमने पुलिस अधिकारी की जेब में जलती माचिस की तीली क्यों रखी?
चोर- उसने ही कहा था कि अगर जमानत चाहते हो तो पहले जेब गरम करो।

आज के मजेदार जोक्स: टीचर- गंगा कहां से निकलती है और कहां मिलती है? पप्पू ने दिया लोटपोट करने वाला जवाब

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
गुरु जी- बस इरादे बुलंद होने चाहिये, पत्थर से भी पानी निकाला जा सकता है।
लड़का- मैं तो लोहे से भी पानी निकाल सकता हूं!
गुरु जी- कैसे...?
लड़का- हैंडपंप से...!!!

Jokes: पति और पत्नी के मजेदार चुटकुलों को पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक हाथी लकड़ी से बने बुए पुल को पार
कर रहा था और उसके ऊपर एक मक्खी बैठी हुई थी...!
जैसे ही हाथी पुल के आधे रस्ते में पहुंचा, पुल चरमराने लगा
मक्खी (हाथी से)- पुल के उस पार निकल जाएगा
या फिर मैं नीचे उतरूं...?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें