फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chutkule in Hindi: औरत से यमराज- चलो, मैं तुम्हें लेने आया हूं, जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Tue, 26 Jul 2022 06:15 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Chutkule in Hindi: आज कल की भागभागम भरी जिंदगी में मानसिक तनाव से बचना एक चुनौती है। अगर हमें मानसिक तनाव से बचना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

पति-पत्नी के बीच बहस हुई और नौबत मारपीट तक आ पहुंची।
पत्नी बेलन लेकर पति पर झपटी तो उसने बला की फुर्ती दिखाई
और झटपट अलमारी के अन्दर घुस गया।
पत्नी बेलन से अलमारी का दरवाजा खटखटाते हुए बोली- बाहर निकलो।
अन्दर से पति बोला- नहीं निकलूंगा।
पत्नी चिल्लाई- मैं कहती हूं कि बाहर निकलो।
पति भी अलमारी के अन्दर से चिल्लाया- नहीं निकलता।
जोर-जोर की आवाजें सुनकर दो-चार पडोसी भी आ गए और पूछने लगे कि क्या बात है?
पत्नी लगभग चीखती हुई पड़ोसियों से बोली- ये डरपोक आदमी अलमारी के अन्दर घुस गया है,
इसे कह दो कि चुपचाप बाहर निकल आए वरना...
अलमारी के अन्दर से पति दहाड़ा- नहीं निकलता, नहीं निकलता !
आज पूरे मोहल्ले को पता लग ही जाना चाहिए कि इस घर में किस की मर्जी चलती है!!!
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
यमराज (औरत से)- चलो, मैं तुम्हें लेने आया हूं।
औरत- बस दो मिनट दे दो।
यमराज- दो मिनट में ऐसा क्या कर लोगी?
औरत- फेसबुक पर स्टेटस डालना है, Traveling to Yamlok।

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता के हाथ में नया फोन देखकर बंता बोला-  नया फोन कब खरीदा?
संता - नया नहीं, गर्लफ्रेंड का है। 
बंता - गर्लफ्रेंड का फोन क्यूं ले आया?
संता- रोज कहती थी मेरा फोन नहीं उठाते,  आज मौका मिला तो उठा लाया। 

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता- तुम ऑपरेशन कराए बिना ही हॉस्पिटल से क्यों भाग गए ?
बंता- नर्स बार बार कह रही थी कि डरो मत, हिम्मत रखो, कुछ नहीं होगा ये तो बस एक छोटा सा ऑपरेशन है। 
संता- तो इसमें डरने वाली कौन सी बात है ? सही तो कह रही थी नर्स। 
बंता- साले, वो मुझसे नहीं डॉक्टर से कह रही थी।

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- बच्चों जब तुम सब बड़े हो जाओगे तो इस फोटो को देखकर कहोगे,
ये रहा राजू जो अमेरिका चला गया,
ये रहा रवि जो अब लंदन में जॉब करता है और
ये रहा नंदू जो यहीं का यहीं रह गया।
ये बात सुनकर नंदू बोला- और ये रही हमारी मैडम, जिनका देहांत हो गया।
(नंदू की फिर तगड़ी कुटाई हुई)।
 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

टीचर- बच्चों जब तुम सब बड़े हो जाओगे तो इस फोटो को देखकर कहोगे,
ये रहा राजू जो अमेरिका चला गया,
ये रहा रवि जो अब लंदन में जॉब करता है और
ये रहा नंदू जो यहीं का यहीं रह गया।
ये बात सुनकर नंदू बोला- और ये रही हमारी मैडम, जिनका देहांत हो गया।
(नंदू की फिर तगड़ी कुटाई हुई)।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
एक अजनबी लड़की आधी रात को बिहारी वकील को फोनकर बोली...
लड़की-आप मेरा फ्रेंड बनेंगे
बिहारी वकील-हां क्यों नहीं, आपका नाम क्या है
लड़की-धारा
बिहारी वकील-कौन सी धारा 144 या 145
लड़की ने तुरंत फोन काट दिया..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें