Funny Chutkule: हम सभी को दिन में एक बार जरूर हंसना चाहिए। हंसने से हमारा मन प्रसन्न रहता है और शरीर स्वस्थ रहता है। इसलिए हम सभी को दिन में समय निकालकर एक बार जरूर हंसना चाहिए। दफ्तर में दोस्तों के साथ और घर में परिवार के साथ बैठकर हंस सकते हैं। आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर अकेले में भी हंस सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिसे पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हसने और हंसाने का सिलसिला...
संता बड़ा परेशान था, बेचारे की शादी जो नहीं हो रही थी। हर बार शादी होते होते टूट जाती।
एक दिन एक पंडित जी के पास पहुंच गया और बोला- पंडित जी कोई उपाय बताएं मेरी शादी नहीं हो रही, हमेशा टूट जाती है।
पंडित जी ने कहा- शादी हो जाएगी, लेकिन सबसे पहले तुम लोगों से सदा सुखी होने का आशीर्वाद लेना बंद करो।
विज्ञापन
2 of 8
जोक्स
- फोटो : iStock
टीचर (स्टूडेंट से) - सेमेस्टर सिस्टम से क्या फायदा है, बताओ?
स्टूडेंट- फायदा तो पता नहीं, पर बेइज्जती साल में दो बार हो जाती है।
विज्ञापन
3 of 8
जोक्स
- फोटो : iStock
संता ने अपने नौकर से कहा- जरा देख तो बाहर सूरज निकला या नहीं ?
नौकर- बाहर तो अंधेरा है।
संता- अरे तो टॉर्च जलाकर देख ले कामचोर।
4 of 8
जोक्स
- फोटो : iStock
संता- हम पति-पत्नी तमिल सीखना चाहते हैं।
बंता- वो क्यों?
संता- हमने एक तमिल बच्चा गोद लिया है, हम सोच रहे हैं कि जब तक वो बोलने लगे, उसस पहले हम तमिल सीख लें।
विज्ञापन
5 of 8
जोक्स
- फोटो : iStock
एक बार संता का सर फट गया…
डॉक्टर- ये कैसे हुआ?
संता- मैं ईंट से पत्थर तोड़ रहा था।
डॉक्टर- तो ?
संता- एक आदमी ने मुझसे कहा, “कभी खोपड़ी का इस्तेमाल भी कर लिया कर।”
विज्ञापन
6 of 8
जोक्स
- फोटो : iStock
पत्नी- खाना खाया?
पति- (मस्ती के मूड में)- खाना खाया
पत्नी- मैं तुमसे पूछ रही हूं?
पति- मैं तुमसे पूछ रही हूं?
पत्नी- तुम मेरी नकल कर रहे हो?
पति- तुम मेरी नकल कर रहे हो?
पत्नी- चलो शॉपिंग पर चलते हैं।
पति- नहीं खाया!
पत्नी ने पति से कहा- अब नहीं उतारनी मेरी नकल।
विज्ञापन
7 of 8
जोक्स
- फोटो : iStock
बंता वाइफ को इंग्लिश सिखा रहा था।
दोपहर में Wife बोली, “Dinner खा लो जी''
बंता– जाहिल औरत ये Dinner नही Lunch है।
वाइफ– जाहिल तू, तेरा सारा खानदान…ये रात का बचा हुआ खाना है, दिमाग मत दौड़ा, चुपचाप रोटी चरले।