फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chutkule in Hindi: इन मजेदार जोक्स को पढ़कर आप हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Sun, 19 Jun 2022 06:29 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
Funny Chutkule in Hindi: हंसना हर इंसान के लिए जरूरी है। हंसने से इंसान के चेहरे की चमक बरकरार रहती है। इंसान को नियमित रूप से हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। हंसने से हम मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसलिए हमें दिनभर में एक बार समय निकालकर जरूर हंस लेना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप जरूर हंसेंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

पिंटू- दादी नींद नहीं आ रही है, टीवी देख लूं...?
दादी- मुझसे बातें कर ले...!
पिंटू- दादी क्या हम हमेशा छह लोग ही रहेंगे, आप, मम्मी, पापा, दीदी, मैं और मेरी बिल्ली...?
दादी- नहीं बेटा, आपके लिए कल डॉगी भी आ रहा है, तो सात हो जाएंगे...!
पिंटू- पर, दादी डॉगी तो बिल्ली को खा जाएगा, तो फिर छह हो जाएंगे...!
दादी- नहीं बेटा, आपकी शादी हो जाएगी, तो फिर सात हो जाएंगे...! 
पिंटू- फिर बहन चली जाएगी शादी करके, तो फिर छह हो जाएंगे...! 
दादी- फिर आपका बेटा हो जाएगा, तो फिर सात हो जाएंगे...। 
पिंटू- तब तक आप मर जाओगी... वापस छह हो जाएंगे। 
दादी (गुस्से में)- तू जा... टीवी ही देख ले...!
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay

कर्मचारी जैसे ही आज नई शर्ट पहनकर ऑफिस गया
बॉस- वाह नई शर्ट...
तुमने खरीदी है क्या?
कर्मचारी- नहीं सर, भैया ने गिफ्ट में दी है।
बॉस- ओह्ह अच्छा...
मुझे लगा सैलरी ज्यादा तो नहीं दे रहा...
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

पति- और तुम ब्यूटी पार्लर में 5000 का कबाड़ा करके आती 
हो उसका क्या?
पत्नी- वो तो मैं तुम्हें सुंदर लगूं इसलिए। 
पति- पगली तो मैं भी तो इसलिए पीता हूं कि तू मुझे सुंदर लगे।

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक नेताजी की गाड़ी पर प्लेट लगी थी, जिसपर लिखा था- हा. हु. प्र.
पुलिस वाले ने ड्राइवर से पूछा - कौन सी पार्टी के हैं नेताजी?
ड्राइवर- हारे हुए प्रत्याशी।
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- आपने कुछ सुना... 
पति- क्या...? 
पत्नी- जिन पंडित जी ने अपनी शादी करवाई थी आज वो मर गए 
पति- कभी न कभी तो उसे अपने कर्मों का फल मिलना ही था...
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
दो दोस्त सोनू और मोनू छुट्टियों को लेकर आपस में बात कर रहे थें।
सोनू- प्राइवेट नौकरी में छुट्टी लेकर शादियों में पहुंचना उतना ही मुश्किल होता है... 
जितना पुरानी फिल्मों में गवाह का कोर्ट में पहुंचना होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock

एक औरत ने ट्रैफिक सिग्नल तोड़ दिया 
पुलिसवाला- रुको !! 
औरत- मुझे जाने दो, मैं एक टीचर हूं 
पुलिसवाला- अहा! इस दिन के इंतज़ार में तो मैं कई सालों से था, चलो, अब लिखो मैं कभी ट्रैफिक सिग्नल नहीं तोडूंगी, 100 बार...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें