Today Funny Jokes in Hindi: जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गया है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
पिता- तुम मेरी बेटी से कब से प्यार करते हो?
पप्पू- पिछले 7 महीनों से
पिता- मैं कैसे यकीन करूं?
पप्पू- ठीक है फिर, 2 महीने और रुक जाओ
पता चल जाएगा......
लड़की (पिता से)- एक लड़का मेरे पीछे पड़ा है,
वो बार-बार मु़झे I Love You बोलता है,
मैं क्या करूं
पिता- एक काम कर उससे शादी कर ले,
फिर जिंदगी में दोबारा बोल दे तो मेरा नाम बदल देना......