Chutkule In Hindi: सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो हमेशा स्वस्थ रहते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। जोक्स आपके तनाव को कम करने का काम करते हैं, जिससे आप प्रसन्न रहते हैं और सकारात्मक भी सोचते हैं। हर इंसान को स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule) लेकर आए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इन ठहाकेदार चुटकुलों को पढ़कर आप हंसने पर मजबूर हो जाएंगे।
साली- ये आप रोज-रोज ऊपर देख कर पत्थर क्यों मारते हो?
जीजा- क्योंकि एक दिन किसी ने मुझसे कहा था कि,
जोड़ी ऊपर से बनकर आती है......
साली (जीजा से)- ऑफर और लोफर में क्या अंतर होता है?
जीजा- अगर तुम मुझे I Love You बोलो तो ऑफर
अगर मैं तुम्हें I Love You बोलूं तो लोफर.....