फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chutkule in Hindi: बाप और बेटे की बातें सुनकर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए ऐसे मजेदार चुटकुले

Sun, 02 Oct 2022 05:03 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Chutkule in Hindi: अगर आप जीवनभर स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आज कल भागमभाग जिंदगी में इंसान मानसिक तनाव का शिकार हो जाता है जिसकी वजह से इंसान कई बीमारियों से घिर जाता है। मानसिक तनाव और चिंता से बचने के लिए इंसान को हंसते रहना चाहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। आप नीचे दिए गए जोक्स को पढ़कर हंस सकते हैं। 

पत्नी ने रात को 02 बजे नींद से उठा कर पूछा- बताना जरा 2003 वर्ल्ड कप में सचिन ने पाकिस्तान के खिलाफ कितना स्कोर किया था?
पति- 98, 
चांदनी मूवी में कौन सी हिरोइन थी?
पति- श्री देवी
पत्नी- आज जो हमारे घर आई थी...पति बीच में ही बोलता है....अच्छा 410 में जो हमारी नई पड़ोसन आई है...हां उसका नाम आरती है...
पति- लेकिन तुम इतनी रात को ये सब क्यों पूछ रही हो?
पत्नी- अब बताओ, सुबह से बर्थडे विश क्यों नहीं किया मुझे?  
चारों तरफ अंधेरे को चीरता हुआ...सन्नाटा...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पिताजी- कहां हो बेटे?
संता- हॉस्टल में पढ़ रहा हूं, एग्जाम बहुत नजदीक है इसलिये बहुत पढ़ना पड़ता है! आप कहां हो?
पिताजी- ठेके पे..तेरे पीछे लाइन में लास्ट में खड़ा हूं एक हाफ मेरा भी ले लेना।

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : istock
महिला- बाबा, मेरे और मेरे पति के बीच प्रेम कम हो गया है... कोई उपाय बताओ। 
बाबा- बेटा, शनिवार को फेसबुक और रविवार को व्हाटसऐप का उपवास रखो, पहले जैसा प्रेम आ जाएगा।

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी पति से- तुम तो कहते थे कि शादी के बाद भी मुझे खूब प्यार करोगे? 
पति- सॉरी यार! मुझे क्या पता था कि तुम्हारी शादी मेरे साथ हो जाएगी। 

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
लड़का गर्लफ्रेंड के घर के बाहर खड़ा था तभी आंटी बाहर आई आंटी- क्यों खड़े हो ?
लड़का- ऐसे ही आंटी- बेटा यही उम्र है, थोड़ा पढ़ो लिखो कैरियर सेट कर लो 
लड़का- आपकी लड़की तो मेरे से सेट हो नहीं रही, कैरियर क्या खाक सेट करूंगा।

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
सुहागरात को पत्नी का घूंघट उठाकर रमेश रोमांटिक अंदाज में बोला... 
संता-हमैं तुमाई आंखन में पूरौ शहर दीख रऔ है 
संता की पत्नी- देखियो, आगे बाले चौराहे पे मारो ब्वॉयफ्रेंड खड़ो है का... 
संता बेहोश। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक शराबी डॉक्टर के पास पहुंचा और बोला- डॉक्टर साहब मैं कई दिनों से बीमार हूं
डॉक्टर बोला- तुम्हारा लिवर फूल गया है
शराबी- इसका मतलब कि अब इसमें और ज्यादा दारू आ सकती है! 
डॉक्टर चुप और शराबी मस्त
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें