फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chutkule in Hindi: डॉक्टर- क्या नये चश्मे से कोई फायदा नहीं हुआ? मरीज का जवाब पढ़कर छूट जाएगी आपकी हंसी

Tue, 11 Feb 2025 04:58 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi:  हंसी तनाव से होने वाली मानसिक व शारीरिक समस्याओं से बचा सकती है। शरीर के अंगों को स्वस्थ रखने के लिए हम योग करते हैं। हंसी भी एक योग की तरह है जो कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है।
 
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
Chutkule in Hindi: हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। स्वस्थ रहने के लिए सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आज कल भागमभाग जिंदगी में लोगों के पास परिजनों के पास बैठकर बात करने का भी समय नहीं है। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले (Jokes in Hindi Chutkule in Hindi) काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले (BF Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। तो चलिए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

सेल्समैन- मैडम, मेरे पास एक ऐसी किताब है,
जिसमें पतियों के देर रात तक घर से बाहर रहने के 100 बहाने बताए गए हैं,
क्या आप इस किताब को खरीदना चाहेंगी...?
महिला- मैं इस किताब को खरीदूं ऐसा आपको क्यों लगता है...?
सेल्समैन- मैडम, क्योंकि इस किताब की एक प्रति
आज सुबह ही मैंने आपके पति को बेची है...!
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
चिंटू का पांव केले के छिलके पर पड़ा और वो फिसल कर गिर गया...!
चिंटू उठा और फिर आगे चला, तो दूसरे छिलके में पांव पड़ा और फिर फिसल कर गिर गया...!
चिंटू फिर उठा और थोड़ा आगे और चला, तो उसे तीसरा छिलका दिख गया...!
चिंटू रोते- रोते बोला - धत तेरे की, अब फिर से फिसलना पड़ेगा...!

 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
मरीज- मुझे अपनी आंखों के सामने धब्बे से दिखाई देते हैं। 
डॉक्टर- क्या नये चश्मे से कोई फायदा नहीं हुआ? 
मरीज- हां हुआ है न, अब वो धब्बे ज्यादा साफ दिखाई देते हैं।

Jokes in Hindi: जीजा- कौन सी किताब पढ़ रही हैं साली जी? जवाब सुनकर बोलती हो गई बंद

4 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक व्यक्ति घर में पुराने कागजात देख रहा था, तभी उसे पत्नी का आठवीं कक्षा का रिपोर्ट कार्ड मिला। 
ध्यान से पढ़ा तो पता चला कि वो पत्नी का चरित्र प्रमाण पत्र था, जिसपर लिखा था - मधुरभाषी एवं शांतिप्रिय छात्रा!
पति तब से बंदूक लेकर उस हेडमास्टर को ढूंढ रहा है, जिसने उसकी पत्नी का चरित्र प्रमाण पत्र बनाया था...!

Comedy Jokes: गर्लफ्रेंड- मैं पर्स घर भूल आई, मुझे 1000 रुपये की जरूरत है, बॉयफ्रेंड ने दिया गजब का जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
डॉक्टर- मोटापे का एक ही इलाज है।
पप्पू- क्या डॉक्टर?
डॉक्टर- तुम रोज एक रोटी खाओ।
पप्पू- ये एक रोटी खाना खाने के बाद खानी है या खाने से पहले?
ये सुनते ही डॉक्टर साहब बेहोश...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें