Viral Jokes: अच्छे स्वास्थ्य के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। आजकल की भागदौड़ और तनाव भरी जिंदगी में कुछ हंसी-ठहाके के पल किसी दवाई से कम नहीं होते हैं। ऐसे में अगर आप लोटपोट कर देने वाले चुटकुले या जोक्स पढ़ लें तो आपकी आधी थकान यूं ही कम हो जाएगी। ऐसे में आज भी हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स ( Funny Jokes ) और चुटकुले ( Chutkule ) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला....
देवर- भाभी आज खाने में कुछ ऐसा बना दो, जिसे खाते ही गर्मी गायब हो जाए
भाभी- आज मैंने तुम्हारे लिए एक स्पेशल डिश बनाई है, जिसे खाते ही गर्मी गायब
देवर- ऐसा क्या बना दिया?
भाभी- नवरत्न तेल के पकौड़े.....