फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes In Hindi: नाई ने चिंटू को कर दिया गंजा, वजह पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

Tue, 30 Jun 2026 05:10 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Chutkule: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के लिए सेहतमंद रहना बहुत जरूरी है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं।

विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

Funny Jokes In Hindi: जिंदगी में हंसना और हंसाना बहुत जरूरी होता है। अगर आप अंदर से खुश हैं तो आप काफी अच्छा महसूस करते हैं और इस लिहाज से जोक्स गुदगुदाने में अहम भूमिका निभाते हैं। पढ़िए ऐसे ही कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। इसके लिए आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं।

चिंटू नाई की दुकान पर बाल कटवा रहा था
इतने में ही एक सुंदर लड़की दुकान में आई  
चिंटू- नमस्ते जी, आप बहुत सुंदर हैं 
लड़की- शुक्रिया 
चिंटू- क्या आज शाम को हम कहीं मिल सकते हैं? 
लड़की- मैं शादीशुदा हूं
चिंटू- पति से कह देना सहेली से मिलने जा रही हूं
लड़की- आप खुद कह दो, 
वो इस समय आपके बाल काट रहे हैं
फिर क्या था, नाई ने चिंटू को कर दिया गंजा......

विज्ञापन

2 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- चलो खड़े होकर x की वैल्यू बताओ?
चिंटू- सर जान थी वो मेरी, बहुत याद आती है उसकी
चिंटू की बात सुनकर टीचर ने की जमकर कुटाई.....


टीचर- एक सवाल का जवाब दो
गोलू- जी मैम
टीचर- अगर तुम्हारा Best Friend और Girlfriend
दोनों डूब रहे हों तो तुम किसे बचाओगे?
गोलू- डूब जाने दो, दोनों को
आखिर वह दोनों एक साथ कर क्या रहे थे.......
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
पति को काफी हिचकी आ रही थी
पत्नी ने पति की तरफ घूर कर देखा और बोली-
मैं तो यहां हूं फिर बाहर कौन मरी जा रही है,
तुम्हारे लिए.... 

Funny Chutkule: तुम बड़े होकर क्या करोगे? पप्पू का जवाब सुनकर टीचर के उड़ गए होश

Jokes: आपको मुझमें सबसे अच्छी बात क्या लगती है? सास का जवाब सुनकर बहू के उड़ गए होश

4 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
साली- जीजा जी आप एक हफ्ते में,
कितनी बार दाढ़ी बनाते है?
जीजा- कम से कम 50 से 60 बार
साली- ये कैसे हो सकता है?
जीजा- अरे मैं नाई जो हूं...


जीजा- आपके गांव में सबसे मशहूर चीज क्या है?
साली- एक ही चीज मशहूर थी, वो भी आप ले गए...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक शादीशुदा आदमी मंदिर जाकर भगवान से पूछता है-
हे प्रभु तुने बचपन दिया उसे छीन लिया
ऐशो आराम दिया उसे भी छीन लिया
पैसा दिया वो भी बर्बाद हो गया,
लेकिन फिर ये बीवी देकर, उसे क्यों भूल गया?


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें