फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Chutkule: तुम बड़े होकर क्या करोगे? पप्पू का जवाब सुनकर टीचर के उड़ गए होश

Tue, 30 Jun 2026 04:28 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Jokes: अगर आपको मानसिक तनाव और बीमारियों से बचना है, तो हर दिन नियमित रूप से हंसना शुरू कर दीजिए। वर्तमान में सेहतमंद रहने के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव के साथ कई बीमारियां भी आपसे दूर रहती हैं।

विज्ञापन
1 of 5
फनी चुटकुले - फोटो : Adobe Stock
Jokes In Hindi: स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। इसलिए हम सभी को सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास परिवार में एक साथ बैठकर बात करने के लिए वक्त नहीं है। ऐसे में इंसान को हंसते रहना चाहिए, जिसकी वजह से वह तनाव मुक्त रहे। इंसान को हंसाने में जोक्स (Jokes in Hindi) मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए ऐसे वायरल जोक्स लेकर आए हैं जो आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे।

टीचर- तुम बड़े होकर क्या करोगे? 
पप्पू- शादी
टीचर- नहीं मेरा मतलब है, क्या बनोंगे?
पप्पू- दूल्हा
टीचर- अरे मेरा कहने का मतलब है, 
बड़े होकर क्या हासिल करोगे?
पप्पू- दूल्हन 
टीचर- अरे मेरा मतलब है, बड़े होकर मम्मी-पापा
के लिए क्या करोगे?
पप्पू- बहू लाऊंगा
टीचर- तुम्हारे मम्मी-पापा तुमसे क्या चाहते हैं? 
पप्पू- पोता
टीचर- अरे तुम्हारी जिंदगी का क्या मकसद है?
पप्पू- हम दो हमारे दो
टीचर बेहोश........
विज्ञापन

2 of 5
हिंदी जोक्स - फोटो : Adobe Stock
बहू- बहुत साल पहले एक बाबा ने मुझसे कहा था कि, 
भगवान तुझे इतना देगा कि संभाला नहीं जाएगा
सास- फिर क्या हुआ?
बहू- अब पता चला वो वजन की बात कर रहे थे
सास बेहोश.......


ससुराल में आई नई नवेली बहू ने सास के पैर छूए
सास- सदा खुश रहो
बहू- आप रहने देंगी...
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock/ Amar Ujala
सुरेश- एक सत्य कटू वचन बोलूं?
मोहन- बोल भाई
सुरेश- लड़का कितना भी बिजी क्यों न हो, 
मगर पास से गुजरती हुई लड़की को 
देखने के लिए वक्त निकाल ही लेता है.....

Jokes: पानी के जहाज में डूबते पप्पू ने गप्पू से कही ऐसी बात, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Chutkule In Hindi: राजू ने पंडित से की उसके तोते की शिकायत, पढ़िए वायरल हो रहे धमाकेदार चुटकुले

4 of 5
हिंदी जोक्स - फोटो : Adobe Stock
मां- क्या कर रही हो?
बेटी- पढ़ रही हूं 
मां- शाबास, वैसे क्या पढ़ रही हो?
बेटी- आपके होने वाले दामाद के मैसेज....


मां- आजकल के लड़के भरोसे लायक नहीं हैं
रिंकी- ऐसा नहीं है मां, मेरा वाला सबसे अलग है
मां- क्यों? तेरा वाला अंडे देता है.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
लड़का अपने माता-पिता के साथ,
एक लड़की के घर रिश्ता लेकर गया
लड़की के मां-बाप बोले- 
हमारी बेटी तो अभी पढ़ाई कर रही है
लड़का बोला- कोई बात नहीं जी,
हम एक घंटे बाद आ जाएंगे....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें