फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Desi Jokes: चोर-पुलिस के इन धमाकेदार चुटकुलों को पढ़कर छूट जाएगी आपकी हंसी, बन जाएगा आपका दिन

Wed, 09 Apr 2025 10:33 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

हंसने-मुस्कराने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है। इसके साथ ही हंसने की वजह से मानसिक तनाव कम होता है। इसके अलावा आप कई तरह की मानसिक और शारीरिक बीमारियों से दूर रहते हैं। इसलिए आइए कुछ धमाकेदार चुटकुले पढ़ते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
Desi Jokes: खुलकर हंसना एक ऐसी भावनात्मक अभिव्यक्ति है जिसमें इंसान अपने आप में सकारात्मक महसूस करता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि जब हम किसी को हंसते हुए देखते हैं तो हम आपने आप मुस्कुराने लगते हैं। हंसी के जरिए हम दूसरों से जुड़ाव महसूस करते हैं और रिश्तों को मजबूत बनाते हैं। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसने के लिए समय निकालना मुश्किल हो गया है। फिर भी, हर इंसान को अपने रोजमर्रा के जीवन में थोड़ा वक्त हंसने के लिए जरूर निकालना चाहिए। इसके लिए हम हास्य कहानियां पढ़ सकते हैं, चुटकुले सुन सकते हैं या कोई कॉमेडी शो देख सकते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए रोज मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं, इसी कड़ी में आज हम आपके लिए धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़कर हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात कि चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला...

पुलिस: तुम चोरी क्यों करते हो?
चोर: आपके लिए और आपके बच्चों के लिए
पुलिस: क्या मतलब?
चोर: हम चोरी न करें तो जनता को और सरकार को आपकी जरूरत ही क्या है?
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक औरत ने ट्रैफिक सिग्नल तोड़ दिया...
पुलिसवाला- रुको।
औरत- मुझे जाने दो, मैं एक टीचर हूं।
पुलिसवाला- अहा! इस दिन के इंतजार में तो मैं कई सालों से था,
चलो अब लिखो कि मैं कभी ट्रैफिक सिग्नल नहीं तोडूंगी, 100 बार...!!

 
विज्ञापन

3 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
पुलिस- हम पुलिस वाले हैं दरवाजा खोलो
चिंटू- क्यों?
पुलिस- हमें कुछ बात करनी है।
चिंटू- तुम लोग कितने हो?
पुलिस- हम तीन हैं।
चिंटू- तो आपस में बात कर लो, मेरे पास टाइम नहीं है

 

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पति- अरे! तुमने कहा था कि आज खाने में दो ऑप्शन होंगे।
लेकिन तुमने तो केवल ये लौकी की सब्जी ही बनाई है।
पत्नी- हां, तो दो ऑप्शन ही तो हैं...
पहला-खाना है तो खाओ।
दूसरा- नहीं तो रहने दो... अब देख लो तुम्हें कौन सा ऑप्शन समझ आ रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हिंदी जोक्स - फोटो : freepik
पुलिस (चोर से)- तुम एक ही दुकान में तीन बार चोरी करने क्यों गए...? 
चोर- सर, चोरी तो मैंने पहली बार में ही अपनी पत्नी के लिए ड्रेस, चुराकर कर ली थी, 
बाकी दो बार तो मुझे सिर्फ उसे बदलने के लिए जाना पड़ा...!


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें