Desi Jokes: हंसने से जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है। ऐसे में हंसने के लिए किसी विशेष अवसर की प्रतीक्षा नहीं करनी चाहिए, बल्कि आप जब चाहें या जब मौका मिले खुलकर हंस लेना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं, क्योंकि यह तनाव कम करता है और सेहत को बेहतर बनाता है। हंसने के लिए आप दोस्तों के साथ हंसी मजाक कर सकते हैं, मजेदार चुटकुले पढ़ सकते हैं या फिर कोई कॉमेडी मूवी देख सकते हैं। इसी सोच के साथ, आज हम आपके लिए सोशल मीडिया के वायरल मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगा। ये चुटकुले इतने धमाकेदार हैं कि इन्हें पढ़ते ही आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए, बिना देर किए शुरू करते हैं हंसी का यह सिलसिला...
जीजा- लड़कियां लव मैरिज क्यों करती हैं?
साली- ताकि अनजान नमूना मिलने से अच्छा है जाना पहचाना कमीना मिल जाए
साली- अच्छा फिर लड़के लव मैरिज क्यों करते हैं?
जीजा- एनाकोंडा मिलने से अच्छा है कि पहले से पाली हुई नागिन मिल जाए...