Hindi Chutkule: बीते वर्षों में जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गई है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
पुलिस- चालान काटना पड़ेगा बताइए नाम बताइए अपना
पप्पू- याज्ञ्यल्कवल्क्यदास रामानुक्नस्मीजणचार्य ययुत्सु
पुलिस (नाम सुनकर)- अब की बार छोड़ रहा हूं,
फिर कभी सिग्नल मत तोड़ना.....
पप्पू (100 नंबर पर कॉल करके)- सर मुझे जान से मारने की धमकी मिल रही है
पुलिस- कौन दे रहा है ये धमकी?
पप्पू- सर बिजली वाले बार-बार कह रहे हैं, कि अगर
बिल नहीं भरा तो काट देंगे.....