फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फनी जोक्स: चिंटू- मेरे पास अनार है, फुलझड़ी है और तुम्हारे पास क्या है? पिंटू का जवाब पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

Wed, 09 Sep 2026 06:32 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

फनी जोक्स:  आपको हंसाने के लिए हम कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते रहते हैं और हंसाने का सिलसिला।
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
फनी जोक्स:  शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर हम हंसते रहते हैं, तो मन प्रसन्न रहता है और मानसिक तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही हंसने की वजह से कई गंभीर बीमारियों से भी बच सकते हैं। इसलिए सभी को नियमित रूप से सुबह और शाम हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की चलिए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

दो सहेलियां कई दिनों बाद मिलीं 
पहली- क्यों तेरे पति के तो सामने के दांत ही नहीं हैं
दूसरी- क्या बताऊं बहन..
2020 में शादी तय हुई तब कोविड था इसलिए ये मास्क लगाकर देखने आए थे।
पहली- फिर शादी के समय नहीं देखा ?
दूसरी- तब (2020 ) कोरोना था, और  शादी के लिए  केवल दो घंटे की अनुमति मिली थी।
अब तू ही बता इतने कम समय में मैं मेकअप करती या इनके दांत देखती? 
 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
चिंटू- मेरे पास अनार है, चकरी है और फुलझड़ी है और तुम्हारे पास क्या है? पिंटू का जवाब पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी
पिंटू- मेरे पास माचिस है।
 
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
लड़की - मैं तुम्हारे लिए आग पर भी चल सकती हूं, नदी में कूद सकती हूं। 
लड़का- लव यू जानू, क्या तुम मुझसे अभी मिलने आ सकती हो, 
लड़की- पागल हो क्या इतनी धूप में कैसे आ सकती हूं

जोक्स: डॉक्टर- जब तुम तनाव में होते हो क्या करते हो? मरीज ने दिया लोटपोट करने वाला जवाब

4 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक पति ने अपनी पत्नी से दिल की बात कही
कहा - तुमसे शादी करके मुझे एक फायदा हुआ है
पत्नी - कौन सा फायदा? 
पति - मुझे मेरे गुनाहों की सजा इसी जन्म में मिल गई।

मजेदार जोक्स: सास के सिर में दर्द होने पर बहू ने बताया उसका उपाय, पढ़िए धमाकेदार जोक्स
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
सिपाही- हम पुलिस वाले हैं दरवाजा खोलो
चिंटू- क्यों?
सिपाही- हमें कुछ बात करनी है।
चिंटू- तुम लोग कितने हो?
सिपाही- हम तीन हैं।
चिंटू- तो आपस में बात कर लो, मेरे पास टाइम नहीं है

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें