Jokes In Hindi: अक्सर लोग अपने काम और जिम्मेदारियों के बोझ के तले इतना दब जाते हैं, कि उन्हें खुद के लिए भी समय नहीं मिलता है। हालांकि स्वस्थ रहने के लिए हमें दिन में या हफ्ते में थोड़ा समय खुद के लिए जरूर निकालना चाहिए। हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। स्वस्थ रहने के लिए सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं।
चिंटू और मिंटू बात करते हुए
चिंटू - यार कल रात घर देर से पहुंचा, डोरबेल बजाई पर बीवी ने दरवाजा खोला ही नहीं!
पूरी रात सड़क पर गुजारी
मिंटू - फिर सुबह बीवी की खबर ली की नहीं?
चिंटू- नहीं यार, सबेरे दारू उतरी तो याद आया, अभी तो मेरी शादी ही नहीं हुई है,
और चाबी तो जेब में थी।