Funny Jokes In HIndi: हर किसी के लिए हंसना बहुत जरूरी है। दिनभर के काम से खाली होने के बाद थकान को दूर करने के लिए जरूर हंसना चाहिए। इससे आपकी दिनभर की थकान दूर हो जाती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मानसिक तनाव दूर होता है। हंसने के कई तरीके हैं, लेकिन आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। इन चुटकुलों को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने हंसाने का सिलसिला...
बब्ली- मेरे पापा तो बहुत ही डरपोक किस्म के इन्सान हैं,
जब भी बरसात में जोर से बिजली चमकती है,
तो वो पलंग के नीचे घुस जाते हैं,
बंटी- मेरे पापा तो इससे भी ज्यादा डरते हैं,
मेरी मम्मी जब भी नानी के घर जाती है,
तो पास वाली आंटी के घर सोने चले जाते हैं।