Jokes In HIndi: हंसना और मुस्कुराना सेहत के लिए बेहद जरूरी होता है। हंसने से हमारे शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं। साथ ही हंसते मुस्कुराते रहने से बड़ी सी बड़ी समस्या भी आसानी से पार हो जाती है। आज कल की भागमभाग जिंदगी में मानसिक तनाव से बचना बेहद जरूरी है। अगर आप तनाव से बचे रहते हैं, तो कई तरह की बीमारियां आपसे दूर रहती हैं। मानसिक तनाव को दूर रखने में जोक्स और चुटकुले अहम भूमिका निभाते हैं। आज हम आपके लिए मजेदार जोक्स (Funny Jokes in Hindi) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
पप्पू ऑफिस में लेट पहुंचा।
बॉस- कहां थे अब तक?
पप्पू- जी वो गर्लफ्रेंड को कॉलेज छोड़ने गया था।
बॉस- शटअप, कल से ऑफिस टाइम से आना, नहीं तो खैर नहीं।
पप्पू- ठीक है तो फिर अपनी बेटी को खुद ही कॉलेज छोड़ देना