Funny Jokes: मानसिक और शारीरिक स्वास्थ के लिए बेहद जरूरी है कि हम हर दिन खुलकर हंसें। माना जाता है कि हंसने से शरीर में रक्त संचार ठीक रहता है और दिल की बीमारियों से बच रहते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
संता एक डॉक्टर के पास गया और उस से पूछा
संता- डॉक्टर साहब, घर जाकर चेक करने की क्या फीस है?
डॉक्टर ने कुछ सोचा और बोला- 300 रुपए।
संता- ठीक है, तो चलिए।
इतना सुनते ही डॉक्टर ने अपनी बाइक निकाली और संता के साथ उसके घर जा पहुंचा.
वहां पहुंच कर डॉक्टर ने पूछा- मरीज किधर है?
संता- अरे मरीज वरीज कोई नहीं है पागल, टैक्सी वाला 500 रुपए मांग रहा था और तू 300 में ले आया!