Viral Funny Jokes: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान के पास इतना समय नहीं है कि वह अपनों के साथ बैठकर अपना दुख और दर्द बांट सके। इसी वजह से इंसान कम उम्र में ही मानसिक तनाव का शिकार होता जा रहा है, जिसके कारण वह कई बीमारियाें से घिरता जा रहा है। इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जो रोते हुए इंसान को भी हंसा देंगे......
पुलिस (चोर से)- तुम एक ही दुकान में तीन बार चोरी करने क्यों गए?
चोर- सर चोरी तो मैंने पहली बार में ही की थी
बाकी दो बार तो मैं ड्रेस बदलने के लिए गया था.....
पुलिस- दरवाजा खटखटाते हुए....
दरवाजा खोलो हम पुलिस हैं
चोर- क्यों खोलूं?
पुलिस- क्योंकि हमें कुछ बात करनी है
चोर- तुम कितने लोग हो?
पुलिस- हम तीन हैं
चोर- तो आपस में बात कर लो, मेरे पास टाइम नहीं है....