Funny Jokes in Hindi: हम सभी के जीवन में हंसी की बहुत बड़ी भूमिका होती है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव से बच सकते हैं। इसके साथ ही हंसी आपको दिल की गंभीर बीमारियों से भी बचाने में मदद करती है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है जिससे आप तरोताजा महसूस करते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपके लिए हर दिन की तरह कुछ वायरल जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपने आपको हंसने से नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने औऱ हंसाने के सफर पर...
दो दोस्त सफ़र पर जा रहे थे,
रात हो गयी वो टेंट लगा कर सो गए..
रात को एक दोस्त की नींद खुली,
उसने दुसरे को जगा कर कहा,
आसमान की तरफ तुझे क्या
नजर आता है?
दूसरा- बहुत सारे सितारे..
पहला- इससे क्या पता चलता है?
दूसरा- आसमान कितना खुबसूरत है …
पहला- अबे न्यूटन की औलाद,
टेंट चोरी हो गया है...!!!
विज्ञापन
2 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
बैंक मैनेजर- ये कैसे हस्ताक्षर हैं?
संता- यह हस्ताक्षर मेरी दादी के हैं।
बैंक मैनेजर- ऐसा अजीब हस्ताक्षर? नाम क्या है उनका?
संता- जलेबी बाई।
विज्ञापन
3 of 7
जोक्स
- फोटो : अमर उजाला
पति- मुझे अपनी बीवी से तलाक
चाहिए वह बर्तन फेंक कर मारती है।
जज- अभी भी मार रही है या पहले से
पति- 5 साल पहले से
जज- तो इतने साल बाद तलाक क्यों
पति- क्योंकि अब उसका निशाना
पक्का हो गया है...
लड़का- तुम बहुत खूबसूरत हो।
लड़की- ओह जानू।
लड़का- तुम तो बिल्कुल परियों जैसी हो।
लड़की- सच में?
लड़का- हां।
लड़की- और क्या कर रहे हो अभी?
लड़का- मजाक।
विज्ञापन
5 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
बैंक मैनेजर- कैश खत्म हो गया है कल आना।
रामू- लेकिन मुझे मेरे पैसे अभी चाहिए।
मैनेजर- देखिए आप गुस्सा मत करिए, शांति से बात कीजिए।
रामू- ठीक है बुलाओ शांति को, आज तो मैं उसी से बात करूंगा।
मेरे एक शुभचिंतक ने मुझे यह सुझाव
दिया कि पत्नी से बहस से नहीं जीतो,
बल्कि अपनी मुस्कान से हराओ।
मैंने प्रयास किया…..
पत्नी बोली- बहुत ज्यादा हंसी आ
रही है तुमको ऑजकल??
लगता है तुम्हारा भूत उतारना पड़ेगा...