Today Funny Jokes: सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से तनाव दूर रहता है और सकारात्मक सोचते हैं। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं। हंसने से इंसान प्रसन्न रहता है और मन में अच्छे-अच्छे ख्याल आते हैं। मानसिक तनाव से बचाने में हंसी हमारी काफी मदद करती है। इसलिए हम सभी को हर दिन हंसना चाहिए। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
पप्पू एक बाबा के पास जाता है
पप्पू चलते-चलते यूं ही रुक जाता हूं मैं,
क्या यही प्यार है?
बाबा- नहीं भईया ये तो कमजोरी है,
तुम च्यवनप्राश खाया करो....
लड़का- बाबा मौनव्रत किसे कहते हैं
साधु- जब हम कई साल नहीं बोलते हैं,
उसे मौनव्रत कहते हैं
लड़का- बाबा, हम लोग उसे शादी कहते हैं.....