फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंद महिंद्रा ने ट्विटर से पूछा गंभीर सवाल, लोगों ने दिए मजेदार जवाब, पढ़कर लोट पोट हो जाएंगे

Sun, 04 Nov 2018 07:05 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : social media
सोशल मीडिया पर महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा अच्छे खासे सक्रिय रहते हैं। आनंद महिंद्रा महत्वपूर्ण व जागरूकता से भरी सूचनाओं व जानकारियों को साझा करने के साथ ही कुछ हल्की-फुल्की चीजें भी शेयर करते रहते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
आनंद महिंद्रा - फोटो : amar ujala
आनंद महिंद्रा ने अपनी जिज्ञासाओं के चलते एक बेहद शांत और खूबसूरत जगह का वीडियो ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो साझा करते हुए लिखा है कि इसे "दुनिया के सबसे शांत स्थानों में से एक" कहा जा सकता है। सोशल मीडिया पर आनंद मंहिंद्रा के ट्वीट पर काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। लोग कई तरह की अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं देकर वीडियो भी शेयर कर रहे हैं। 
 

 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : @suchiseetharam
आनंद मंहिंद्रा ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा है कि हम एक शोर देश हैं और मुझे आश्चर्य है कि क्या हमारे पास जानकारी है कि भारत में सबसे शांत स्थान कौन सा है? अच्छा होगा अगर हम यह देखने के लिए प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं कि कौन सा राज्य, जिला या शहर उन स्थानों को बनाए रख सकता है जो भारत में सबसे अधिक शांत स्थान पर हैं। 
 

4 of 5
- फोटो : @waghela_ah
आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करने के साथ ही लोगों से भारत के शांत स्थानों को लेकर वीडियो शेयर करने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने एक प्रतियोगिता शुरू करने के लिए भी कहा, जिसमें लोग जमकर अपने-अपने यहां के शांत स्थानों का वीडियो शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : @_AnsumanRath
लोग अब इस प्रतियोगिता को लेकर काफी उत्साहित हैं और आनंद महिंद्रा द्वारा शुरू की गई प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर एकांत स्थानों का वीडियो शेयर कर रहे हैं। 
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें