फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: जब संता को उसकी शादी में मिली BMW..., पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Tue, 12 Oct 2021 10:44 AM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : Istock
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...


पप्पू भगवान से - भगवान आपकी कृपा से मुझे रास्ते पर 1000 रुपए मिल जाएं,
तो मैं पक्का आपके चरणों में 500 रुपए चढ़ा दूंगा।

कुछ दूर जाने पर पप्पू को 500 रुपए का नोट मिला।

पप्पू - प्रभु आपको इतना भी भरोसा न था जो अपना हिस्सा पहले ही काट लिया।
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Istock
जब कोई नेता कहता है – गरीबी हटाऊंगा

तब अपना शब्द साइलेंट होता है।
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Istock
दुनिया का सबसे सस्ता मजदूर पति होता है,

जिसे जिंदगी भर इस भ्रम में रखा जाता है कि वो पूरे घर का मालिक है।

4 of 6
Jokes - फोटो : Istock
पति और पत्नी एक कुएं के पास गए,
जहां सिक्का डालने से मन की मुराद
पूरी हो जाती थी।

पहले पति ने सिक्का डाला, फिर पत्नी
जैसे ही सिक्का डालने गई तो 
पैर फिसल गया और वो कुएं में गिर गई।

पति की आंखों में आंसू आ गए,
ऊपर देखते हुए बोला - हे भगवान, 
इतनी जल्दी सुन ली।
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Istock
टीचर - कभी किसी लड़की को प्रपोज किया है? 

पप्पू - नहीं सर, हम तो मैथ के स्टूडेंट हैं... 

टीचर - मतलब? 

पप्पू - मतलब हम प्रपोज नहीं सिर्फ सपोज करते हैं.. 

हमने सपोज किया है - माना कि वो मेरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Istock
संता - मुझे शादी में बीएमडब्ल्यू मिली है। 

बंता - पर तुम्हारे पास तो कोई बीएमडब्ल्यू नहीं हैं। 

राजू - अबे यार! बीएमडब्ल्यू का मतलब हुआ बहुत मोटी वाइफ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें