फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो क्या 80 साल पहले हो चुका था मोबाइल का आविष्कार, इस पेंटिंग को देखकर आप क्या कहते हैं?

Sat, 06 Oct 2018 12:23 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Mr Pynchon and the Settling of Springfield
हाथों द्वारा बनाई गई कलाकृतियां अपने आप में एक पूरी कहानी होती हैं। यही वजह है कि 80 साल पुरानी एक पेंटिंग इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल ये तस्वीर अमेरिकंस की है। जिसमें हर एक व्यक्ति की कलाकृति अलग अलग पोज में है। इस पेटिंग का टाइटल 'Mr Pynchon and the Settling of Springfield' है।
विज्ञापन

2 of 6
Mr Pynchon and the Settling of Springfield
यह पेंटिंग 1937 में इटली के पेंटर 'उम्बेर्तो रोमानो' ने बनाई थी। इस तस्वीर में अमेरिकी आदिवासियों को दिखाया गया है। लेकिन इस पेंटिंग में एक शख्स के हाथों में जो चीज है वह सबका ध्यान खींच रही हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Mr Pynchon and the Settling of Springfield
न ही उस वक्त स्मार्टफोन था और न ही सेलफोन लेकिन इस पेंटिंग में उस शख्स के हाथों में स्मार्टफोन दिखाई दे रहा है। हालांकि उस वक्त तो ऐसा कुछ बना नहीं था, ऐसे में ये जानना दिलचस्प होगा कि आठ दशक पहले इस स्मार्टफोन की रचना के पीछे चित्रकार की मानसिकता क्या रही होगी।

4 of 6
Mr Pynchon and the Settling of Springfield
ऑनलाइन मैगजीन 'वाइस' के एक लेखक 'ब्रायन एंडरसन' ने इस तस्वीर में ये बात नोटिस की थी। एंडरसन ने लिखा, 'हालांकि, ये साफ नहीं है कि ये व्यक्ति कौन है लेकिन जैसा कि देख कर लग रहा है, ये शायद एक सेल्फी लेने की कोशिश में था या शायद फेसबुक पर अपनी न्यूज फीड चेक कर रहा हो।
विज्ञापन

5 of 6
Mr Pynchon and the Settling of Springfield
वो जिस हिसाब से इस यंत्र को देख रहा है, मॉर्डन जमाने में ये बेहद आम हो चला है। आज दुनिया के कई देशों में लोगों की बॉडी लैंग्वेज और कंफर्ट जोन अपने फोन के साथ कुछ ऐसा ही जान पड़ता है। मानो इस शख्स ने कोई बकवास ट्वीट पढ़ लिया हो, या फिर वो बोर होते हुए अपने फोन में कोई गेम खेल रहा हो या इंटरनेट सर्फ कर रहा हो।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
question
आपको क्या लगता है इस आदमी के हाथ में क्या है और ये क्या कर रहा है?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें