फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day Jokes: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पढ़ें हंसा-हंसाकर लोटपोट करने वाले धमाकेदार चुटकुले

Tue, 15 Aug 2023 01:07 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
jokes - फोटो : amar ujala
Swatantrata Diwas Jokes 2023: आज हमारे देश को आजाद हुए पूरे 76 साल हो चुके हैं। ऐसे में हम चाहते हैं कि आप इस दिन को हंसते मुस्कुराते हुए मनाएं। हंसाने के लिए जोक्स और चुटकुलों से बेहतर और कुछ नहीं। इसलिए आज हम आपके लिए रोजाना से हटकर कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर हम आपके लिए धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का मजेदार सिलसिला...

पत्नी- तुमने कभी मुझे सोना, हीरा या मोती गिफ्ट नहीं दिया ।
पति ने तुरंत एक मुट्ठी भर मिट्टी उठाकर पत्नी के हाथ में दिया ।
पत्नी- ये क्या है ?
पति- मेरे देश की धरती सोना उगले, उगले हीरे मोती, मेरे देश की धरती
पत्नी- एक जोर का थप्पड़ गाल पर जड़ दिया और बोली-
ये देश है वीर जवानों का अलबेलों का मस्तानों का…
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की- Happy Independence Day
दूसरी लड़की- Thank u babes
तीसरी लड़की- पागल डिलेट कर
लड़की- क्यों ?
तीसरी लड़की- Independence Day नहीं आज तो स्वतन्त्रता दिवस हैं !
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
संता- देशभक्ति सीखनी हो तो चाइना से सिखों…
बंता- ऐसा क्या है चीन में
संता- वहां कोई भी बच्चा पैदा होता है,
तो वो सिर्फ अपने मां-बाप पर ही नहीं…
बल्कि, पूरे देश पर जाता है….
ये है सच्ची देशभक्ति….

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू-मां, मैं जा रहा हूं, मोदी जी का भाषण सुनने,
मां-कहां,
पप्पू-इंडिया गेट
मां-पर आज तो लाल किले पर झंडा फहराया जाता है
पप्पू- कोरोना वायरस महामारी में इंडिया गेट पर कोई नहीं होगा। 
अकेले बैठकर भाषण सुनूंगा और सोशल डिस्टेंस का पालन भी करूंगा। हूं न समझदार।
स्वतंत्रता दिवस की असीम और अनंत शुभकामनाएं !  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
कुंवारों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई...
क्योंकि शादीशुदा लोगों को कहां है आजादी
स्वतंत्रता दिवस की असीम और अनंत शुभकामनाएं !  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें