फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nisha Soni Murder: हिमाचल प्रदेश की निशा सोनी जो हो गई धोखे का शिकार! जिस पर किया भरोसा उसी ने ले ली जान

Fri, 24 Jan 2025 05:26 PM IST
अंकेश डोगरा अंकेश डोगरा, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की 22 साल की निशा की पंजाब पुलिस के कांस्टेबल ने हत्या कर दी। आरोपी पुलिस कांस्टेबल ने पहले उसकी हत्या की और फिर उसके शव के नहर में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर उसे रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
1 of 5
निशा सोनी (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
पंजाब में जोगिंद्रनगर की निशा (22) की संदिग्ध हालात में हुई मौत पर हर कोई हैरान है। वीरवार को मच्छयाल स्थित मोक्ष धाम में शव का अंतिम संस्कार हुआ। बेटी को खोने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। निशा सोनी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने कई फोटो और वीडियो अपलोड किए हैं। जिनसे साफ प्रतीत होता है कि निशा अपनी जिंदगी में बहुत खुश थी, लेकिन निशा को नहीं पता था जिस दोस्त युवराज पर वो इतना भरोसा करती है वो ही अंत में उसकी जान ले लेगा। 
विज्ञापन

2 of 5
निशा सोनी (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
निशा (22) की संदिग्ध हालात में हुई मौत पर पिता हंसराज सोनी ने कई खुलासे किए हैं। पिता ने आरोप लगाया कि हत्यारोपी ने पहले दो घंटे तक बेटी को मोबाइल फोन पर धमकाया और फिर योजनाबद्ध तरीके से हत्या कर शव को पटियाला के समीप नहर में फेंक दिया। बेटी के आभूषण तक छीन लिए गए। मोबाइल फोन को भी तोड़कर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

3 of 5
निशा सोनी (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
बेटी की निर्मम हत्या से स्तब्ध पिता ने कहा कि पंजाब पुलिस ने मामले को दबाने का प्रयास किया। जब उन्होंने बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए आवाज बुलंद की तो पुलिस के उच्चाधिकारी हरकत में आए। निशा की बहन रितू के मुताबिक मोबाइल फोन पर उसकी बहन को जान से मारने की धमकी दी गई थी। कुछ ही घंटों के बाद बहन का शव नहर में बरामद हुआ तो उनके पांव तले जमीन खिसक गई।

4 of 5
निशा सोनी (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
चंडीगढ़ में एयर होस्टेस का प्रशिक्षण ले रही जोगिंद्रनगर की निशा 20 जनवरी को अपनी बहन के साथ चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई थी। रोपड़ के समीप हत्या की वारदात को अंजाम देकर शव नहर में फेंक दिया था। 21 जनवरी को पटियाला के समीप निशा का शव बरामद हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
निशा के हत्या का आरोपी पुलिस कांस्टेबल युवराज सिंह को ले जाती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या का आरोपी पुलिस कांस्टेबल 33 वर्षीय युवराज सिंह मोहाली में स्पेशल सैल में तैनात है और फतेहगढ़ साहिब के गांव मानपुर का रहने वाला है। बता दें कि निशा का एयर होस्टेस बनने का सपना पूरा होने में मात्र 10 दिन थे, लेकिन युवराज सिंह ने उससे पहले ही उसकी हत्या कर दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें