मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में हथियारों की खेप पहुंचाने की आरोपी दो महिलाओं समेत चार और आरोपी पकड़े गए हैं। आरोप है कि महिला राधा और बबीता ट्रेन से हथियार लेकर मुंबई गईं थीं। गैंग के हैंडलर को सौंपने का आरोप है। महिलाओं को हथियार मुहैया कराने के आरोप में सोनीपत के रोहणा निवासी कुणाल और सुमित भी हिरासत में लिए गए हैं।
विज्ञापन
1 of 11
Tiger Shroff Firing Case
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी के मामले में सोनीपत की दो युवतियों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इन चारों आरोपियों पर विदेश से संचालित हो रहे किसी गैंगस्टर के इशारे पर काम करने का संदेह है।
गिरफ्तार आरोपियों में सोनीपत के रोहणा गांव के रहने वाले कुणाल (21) और सुमित (19) के साथ-साथ वर्तमान में बहालगढ़ में रहने वाली राधा और बबीता (23) शामिल हैं। दोनों युवतियां मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। सीतापुर के मिश्रिख थाना क्षेत्र के नहवइया निवासी राधा (23) और आजमगढ़ के कोठियार निवासी बबीता (23) हैं। अब तक इस मामले में कुल सात आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 11
टाइगर पर हमला मामले में दिल्ली पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया
- फोटो : एएनआई
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चारों आरोपियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 35 (एक) (बी) के तहत अदालत में पेश किया गया। महाराष्ट्र पुलिस अपराध जांच विभाग ने इनकी हिरासत व गिरफ्तारी की अनुमति मांगते हुए अदालत में अर्जी दाखिल की। अदालत ने याचिका मंजूर करते हुए मुंबई पुलिस की टीम को तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड सौंप दी है।
विज्ञापन
3 of 11
लॉरेंस बिश्नोई
- फोटो : पीटीआई
लॉरेंस गैंग के लिए कुरियर का काम करती हैं राधा व बबीता
सोनीपत पुलिस सूत्रों के मुताबिक राधा और बबीता लॉरेंस गैंग के लिए कुरियर का काम कर रही थीं। टाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले दोनों ट्रेन से हथियार लेकर मुंबई पहुंची थीं। वहां गैंग के एक हैंडलर को हथियार सौंपने के बाद लौट रही थीं। इसी दौरान दिल्ली पुलिस की विशेष सेल ने उन्हें दिल्ली से पकड़ लिया। दोनों महिलाएं बहालगढ़ में किराए पर अकेली रह रही थीं।
4 of 11
लॉरेंस बिश्नोई
- फोटो : अमर उजाला
पूछताछ के दौरान दोनों महिलाओं ने गांव रोहणा के कुणाल का नाम लिया। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने कुणाल और उसके गांव के दोस्त सुमित को पकड़ा। दसवीं कक्षा तक पढ़े कुणाल पर पहले से आठ मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। कुणाल पानीपत के अनिल पंडित का करीबी बताया जा रहा है। उसी ने दोनों महिलाओं को हथियार लेकर मुंबई भेजा था।
विज्ञापन
5 of 11
टाइगर हमले केस की जांच करती मुंबई पुलिस
- फोटो : ANI
अब तक सात गिरफ्तारी
टाइगर श्राफ नहीं, दूसरी हस्ती थी निशाने पर
टाइगर श्राफ पर जानलेवा हमले में नया खुलासा हुआ है कि शूटरों के निशाने पर टाइगर नहीं, बल्कि बॉलीवुड की एक अन्य हस्ती थी। हालांकि पुलिस ने नाम का खुलासा नहीं किया। कोटा से गिरफ्तार हमलावरों ऋतिक, रेहान व नाबालिग ने पुलिस को बताया कि कड़ी सुरक्षा के कारण वे हमला नहीं कर पाए तो बॉलीवुड में दहशत फैलाने के लिए टाइगर श्राफ को निशाना बनाया।
विज्ञापन
6 of 11
टाइगर श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्हें एक वीडियो से पता चला था कि टाइगर को पुलिस सुरक्षा नहीं मिली है। इस बीच, पुलिस कोटा से मंगलवार सुबह तीनों हमलावरों को कार से लेकर मुंबई रवाना हो गई। सुरक्षा दृष्टि से पुलिस टीम रात में कोटा में ही रुकी रही।
विज्ञापन
7 of 11
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
रेहान के साथ जेल गए साथी को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया
बॉलीवुड पॉपुलर अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू इलाके में जानलेवा हमले में हुई फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी रेहान के साथ जेल भेजे गए एक और साथी से जुड़े कनेक्शन खंगालते हुए पुलिस ने एक और बड़ा कदम उठाया है।
8 of 11
Anil Pandit
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुंबई पुलिस ने मुख्य आरोपी रेहान के बचपन के दोस्त समीर को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या समीर को इस साजिश की पहले से भनक थी या इस शूटआउट में उसकी कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष भूमिका रही है।
9 of 11
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, समीर से लगातार तीखे सवाल-जवाब किए जा रहे हैं। राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार गांव देवड़ू निवासी रेहान की मां शमसीदा के मुताबिक करीब 20 दिन पहले कोई व्यक्ति उनके घर के पास आया था। उस समय बेटा खाना खा रहा था। खाना बीच में छोड़कर गया बेटा फिर वापस नहीं लौटा।
10 of 11
रेहान की मां
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नशा देकर और 2 लाख के लालच में फंसाया
इस बीच आरोपी रेहान की मां ने मीडिया के सामने आकर पूरे मामले में एक नया और चौंकाने वाला मोड़ ला दिया है। उनका दावा है कि उनके बेटे को नशा देकर और 2 लाख के लालच में फंसाया गया है। सोची-समझी साजिश के तहत इस अपराध में धकेला गया है।
संजू की मांग बोली, मेरा बेटा निर्दोष, निष्पक्ष जांच हो
पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए समीर की मां मंजू ने अपने बेटे को पूरी तरह बेकसूर बताया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है। मंजू का कहना है कि उनके बेटे का इस गोलीबारी की घटना से दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है और पुलिस को सच्चाई सामने लानी चाहिए ताकि किसी निर्दोष का परिवार बर्बाद न हो।