फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: होटल में नौकरी करता था कुणाल, दसवीं तक की है पढ़ाई; दादी बोलीं- बार-बार समझाया, फिर...

Wed, 21 Oct 2026 12:22 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में हरियाणा के सोनीपत से पकड़ा गया हथियार सप्लाई करने वाला कुणाल होटल में नौकरी करता था। कुणाल की दादी का कहना है कि उसे बार-बार समझाया था, फिर भी वो नहीं माना। हथियार सप्लाई करने के आरोप में रोहणा के 21 वर्षीय युवक को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ले गई। दोस्त सुमित भी हिरासत में है।
विज्ञापन
1 of 9
tiger shroff firing case - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले की जांच में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल सोनीपत के गांव रोहणा तक पहुंची। टीम हथियार सप्लाई करने के आरोप में गांव निवासी कुणाल (21) को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। उसके साथ खरखौदा के वार्ड-10 निवासी दोस्त सुमित को भी ले जाया गया है। 

कुणाल की दादी माया देवी ने बताया कि वह उसे बार-बार समझाती थीं, लेकिन उसने बात नहीं मानी। पुलिस अब दोनों युवकों के आपराधिक रिकॉर्ड और हथियारों की सप्लाई से जुड़े कथित नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
कुणाल की दादी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जानकारी के अनुसार कुणाल की पहचान हरसाना गांव के एक युवक के माध्यम से अनिल पंडित से हुई थी। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले गोली चलाने के एक मामले में जेल जाने के बाद जमानत पर बाहर आए कुणाल ने अनिल पंडित के संपर्क में आने के बाद उससे एन्क्रिप्टेड एप के जरिये बातचीत शुरू की।
विज्ञापन

3 of 9
टाइगर पर हमला मामले में दिल्ली पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया - फोटो : एएनआई
आरोप है कि अनिल पंडित के निर्देश पर कुणाल ने सुमित के साथ मिलकर पंजाब के अमृतसर से एक पिस्तौल और 20 कारतूस जुटाए थे। जांच एजेंसियां हथियारों की खरीद, उनकी सप्लाई और इस पूरे घटनाक्रम में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही हैं।

4 of 9
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
दो युवतियों के जरिये ट्रेन से मुंबई पहुंचाए गए हथियार
इस मामले में उत्तर प्रदेश की रहने वाली राधा (23) और बबीता (24) को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि दोनों युवतियों ने ट्रेन के जरिये पिस्तौल मुंबई पहुंचाई थी। राधा उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के मिश्रिख थाना क्षेत्र के गांव नहवैया की रहने वाली बताई जा रही है, जबकि बबीता आजमगढ़ जिले के कोठियार गांव की निवासी है।

विज्ञापन

5 of 9
Anil Pandit - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जांच में दोनों के बहालगढ़ में किराये पर रहने की जानकारी भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि कुणाल की पहचान राधा से थी और राधा ही बबीता को अपने साथ लेकर गई थी। पुलिस दोनों युवतियों के संपर्कों और हथियारों को मुंबई तक पहुंचाने में उनकी कथित भूमिका की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

6 of 9
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
होटल में नौकरी करता था कुणाल, दसवीं तक की है पढ़ाई
कुणाल दसवीं पास है और होटल में नौकरी करता था। उसके माता-पिता रोहतक के सांपला से आगे निजी कंपनी में काम करते हैं। दादी माया देवी के अनुसार वह उसे कई बार गलत रास्ते पर चलने से रोकने और समझाने का प्रयास कर चुकी थीं, लेकिन उसने उनकी बात नहीं मानी।
विज्ञापन

7 of 9
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
दादी ने यह भी बताया कि कुणाल पहले भी एक मामले में जेल जा चुका था। परिवार के मुताबिक कुछ समय पहले वह सड़क हादसे का शिकार हुआ था, जिसमें उसके सिर में गंभीर चोट आई थी।

8 of 9
टाइगर पर हमला करने वाले संदिग्ध - फोटो : सोशल मीडिया
पानीपत में भी फायरिंग के मामले की जानकारी जुटा रही पुलिस
कुणाल के संबंध में पानीपत में भी फायरिंग की एक वारदात में संलिप्तता की जानकारी सामने आने की बात कही जा रही है। हालांकि, इस मामले में उसकी भूमिका की आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
विज्ञापन

9 of 9
टाइगर श्रॉफ से मिलने पहुंचे मंत्री आशीष शेलार - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस उसके पुराने आपराधिक मामलों, संपर्कों और अन्य संभावित गतिविधियों की पड़ताल कर रही है। सिर में चोट होने के बावजूद स्पेशल सेल की टीम उसे पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। जांच का मुख्य फोकस हथियारों की व्यवस्था करने, उन्हें मुंबई तक पहुंचाने और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें