फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार हत्याकांड में खुलासा: छाती पर बैठ प्रेमी ने तकिये से दबाया मुंह, पत्नी ने प्राइवेट पार्ट दबा किया कत्ल

Thu, 08 Jan 2026 12:13 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत

सार

सोनीपत में हुए मैरिज पैलेस आशीर्वाद गार्डन के केयरटेकर रामकिशन की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में पत्नी को गिरफ्तार किया है। जबकि उसका प्रेमी अभी फरार है। पत्नी ने पुलिस को बताया कि प्रेमी ने छाती पर बैठकर तकिये से मुंह दबाया तो मैंने प्राइवेट पार्ट दबा दिया।
विज्ञापन
1 of 9
Sonipat Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सोनीपत में गार्डन के केयरटेकर रामकिशन की हत्या में बुधवार को पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। इससे पहले पुलिस पूछताछ में सरिता ने बताया कि उसने पहले भी कई बार पति को मारने की साजिश रची थी। लेकिन हर बार विफल हो जाती थी। इस बार उसके प्रेमी सतपाल ने छाती पर बैठकर तकिये से मुंह दबाया तो उसने प्राइवेट पार्ट दबा दिया। जिससे पति की मौत हो गई। 

मंगलवार को सोनीपत के कामी रोड स्थित आशीर्वाद गार्डन में केयरटेकर रामकिशन की हत्या कर दी गई थी। गोहाना तहसील के गांव ककाना भादरी के रामकिशन उर्फ अजय (38) सालभर से यहां पत्नी, बेटों और मां के साथ रह रहे थे। दिन में दुकानों पर नमकीन सप्लाई करते थे तो रात में मैरिज पैलेस की रखवाली करते थे।
विज्ञापन

2 of 9
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस को दी शिकायत में भाई मेहर सिंह ने बताया कि मां ने रामकिशन की हत्या की सूचना दी थी। मौके पर पहुंचकर यह बात साफ हो गई कि हत्या सरिता ने प्रेमी सतपाल के साथ मिलकर की है। हत्या के संबंध में एफआईआर दर्ज करके बुधवार को कोट मोहल्ला चौकी पुलिस ने सरिता को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

3 of 9
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूछताछ में सरिता ने बताया कि पति प्रताड़ित करता था। इसके चलते उसने पहले कई बार हत्या करने की प्लानिंग की, पर सिरे नहीं चढ़ी। मंगलवार को वह सतपाल के साथ कमरे में गई। सतपाल ने सो रहे रामकिशन के मुंह पर तकिया रख कर सांस रोक दी तो उसने प्राइवेट पार्ट दबा दिया। इससे रामकिशन की मौत हो गई।

4 of 9
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के मुताबिक, चार-पांच चोरी व लूट के मामलों में नामजद रामकिशन और सतपाल कभी एक साथ जेल में रहे थे। वहां दोस्ती के बाद जमानत पर आने के बाद सतपाल का घर आना-जाना हो गया था। इसी दौरान सतपाल की सरिता के साथ नजदीकियां बढ़ीं तो दोनों ने रामकिशन को रास्ते से ही हटाने का फैसला किया। फिलहाल सतपाल की तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन

5 of 9
जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था पूरा मामला
सोनीपत में अवैध संबंध के विरोध पर पति की हत्या

सोनीपत में अवैध संबंधों के विरोध पर कामी रोड स्थित मैरिज पैलेस आशीर्वाद गार्डन के केयरटेकर रामकिशन (38) की मंगलवार को बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। रामकिशन का शव मैरिज पैलेस स्थित कमरे में बेड पर पड़ा मिला था। गले और निजी अंग पर गहरे चोट के निशान मिले थे। तकिये से मुंह या निजी अंग दबाकर हत्या की आशंका जताई गई थी। 

 
विज्ञापन

6 of 9
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी, मृतक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाई की शिकायत पर रामकिशन की पत्नी और उसके प्रेमी सतपाल के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने सरिता को पकड़ लिया और उसके प्रेमी की तलाश की जा रही है। 

 
विज्ञापन

7 of 9
आरोपी पत्नी और मृतक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना तहसील के गांव ककाना भादरी निवासी कंस्ट्रक्शन ठेकेदार भाई मेहर सिंह ने पुलिस को बताया है कि पांच भाइयों में रामकिशन उर्फ अजय (38) सबसे छोटा था। वह करीब एक साल से आशीर्वाद गार्डन में रहकर केयरटेकर का काम कर रहा था। साथ में उसकी पत्नी सरिता, 13, 10 व सात साल के तीन बेटे और मां रुक्मिणी देवी रहती थीं।

 

8 of 9
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मेहर सिंह ने बताया कि छह जनवरी को मां ने फोन कर बताया कि सरिता और रामकिशन के दोस्त सतपाल ने उसकी हत्या कर दी है। इसके बाद जब मेहर सिंह मौके पर पहुंचे तो रामकिशन का शव पड़ा था। हत्या के बाद से सरिता लापता है। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

9 of 9
घटना के बाद मौके पर जमा भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चार माह से परिवार के साथ मैरिज पैलेस में रह रहा था
आशीर्वाद गार्डन का संचालन कर रहे संजय ने बताया कि रामकिशन को चार माह पहले गार्डन की रखवाली के लिए रखा था। यहां बने दो कमरों में से एक में रामकिशन अपनी पत्नी सरिता के साथ रहता था। दूसरे कमरे में मां और तीनों बेटे रहते थे। दोनों में अक्सर विवाद होता रहता था।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें