सोनीपत के टीडीआई सिटी में सुरक्षा गार्ड ने रॉड और चाकू मारकर दंपती और महिला की हत्या कर दी। पड़ोसी से विवाद के बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। तीन लोगों की हत्या कर आरोपी ने कहा कि कोई बीच में आया तो जिंदा नहीं बचेगा। हत्या करने के बाद आरोपी ने कमरे में जाकर आराम से खाना भी खाया।
सोनीपत की टीडीआई सिटी, कुंडली के बीपीएल फ्लैट्स में रविवार देर रात मामूली विवाद में निजी स्कूल के सुरक्षा गार्ड ने पड़ोसी महिला के फ्लैट में घुसकर अभद्रता की। विरोध करने पर रॉड और धारदार हथियार से वार कर उसकी और बचाने आए दंपती की हत्या कर दी। कुंडली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कोट मोहल्ला निवासी सुदेश कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उनके भाई विजय कुमार (50) भाभी सुनीता (48) के साथ चार-पांच साल से टीडीआई सिटी कुंडली के बीपीएल फ्लैट नंबर-1299 के प्रथम तल पर रहते थे। वह कार चलाते थे। उनकी इकलौती भतीजी की शादी हो चुकी है। सुदेश ने बताया कि विजय के फ्लैट के सामने मूलरूप से गांव बड़ौली निवासी स्वाति उर्फ पार्वती (32) अपने पति वीरेंद्र के साथ फ्लैट नंबर 1431 में रहती थी।
रविवार रात 11:20 बजे सुमित नामक युवक ने कॉल कर बताया कि पड़ोस में रहने वाला मूलरूप से झज्जर के गांव जसौर खेड़ी का ब्रह्मप्रकाश उनके भाई-भाभी व पड़ोस की महिला स्वाति पर लोहे के पाइप और चाकू से हमला कर रहा है। तीनों खून से लथपथ पड़े हैं। वह मौके पर पहुंचे तो भाई-भाभी और स्वाति मृत पड़े थे। सड़क पर खून फैला हुआ था। राई के एसीपी विपिन अहलाव ने बताया कि कुंडली थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
3 of 10
सोनीपत में ट्रिपल मर्डर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महिला के फ्लैट पर जाकर की अभद्रता और मारपीट
बताया जा रहा है कि देर रात आरोपी ब्रह्मप्रकाश स्वाति के फ्लैट पर जाकर अभद्रता करने लगा तो उसने विरोध किया। इस पर वह मारपीट करने लगा। स्वाति जब बचाव में चिल्लाई तो पड़ोस में रहने वाली उनकी सहेली सुनीता अपने पति विजय के साथ पहुंच गईं। इस पर आरोपी ने तीनों पर हमला कर दिया। तीनों को खींचकर नीचे ले आया। स्वाति को वह झाड़ियों की तरफ घसीटकर डालने लगा तो उसके कपड़े अस्त-व्यस्त हो गए।
4 of 10
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन लोगों की हत्या कर बोला आरोपी कोई बीच में आया तो जिंदा नहीं बचेगा
टीडीआई सिटी कुंडली के बीपीएल फ्लैटों में हुए तिहरे हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया है। पड़ोस की महिला से विवाद के बाद सनकी आरोपी ने तीन लोगों की हत्या कर डाली। वारदात को अंजाम देने के बाद भी उसकी दिल नहीं पसीजा और वह अपने कमरे में जाकर आराम से खाना खाने लगा। तीन हत्या करने का आरोपी ब्रह्मप्रकाश टीडीआई के बीपीएल फ्लैट में अकेला रहता था। फ्लैट उसके भाई का बताया जा रहा है। पुलिस अब आरोपी के पुराने रिकॉर्ड और आपराधिक पृष्ठभूमि को भी खंगाल रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात आरोपी पड़ोस में रहने वाली स्वाती से झगड़ा और अभद्रता कर रहा था।
शोर सुनकर विजय कुमार और उनकी पत्नी सुनीता उसे बचाने को आगे आ गए। इसी दौरान आरोपी आग बबूला हो गया और उसने पाइप, डंडे व चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य लोगों को भी जान से मारने की धमकी दी। इससे लोग सहम गए। आरोपी ने सभी से कहा कि कोई भी बीच में आया तो जिंदा नहीं बचेगा। एक अन्य महिला बचाव में आई तो उनके हाथ पर डंडे से वार कर दिया। उनके हाथ में भी सूजन बताई जा रही है। तीन लोगों की हत्या करने के बाद आरोपी अपने कमरे में चला गया और सामान्य तरीके से खाना खाने लगा। इससे उसकी सनक का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
6 of 10
मृतक स्वाति की फाइल फोटो और आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्वाति ने बड़ौली के युवक के साथ की थी शादी
आरोपी ब्रह्मप्रकाश के हमले का शिकार हुई स्वाति ने बड़ौली के युवक के साथ शादी की थी। बताया जा रहा है कि अभी उनका कोई बच्चा नहीं था। स्वाति के पति कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करते हैं। वह रात को भी ड्यूटी पर गए थे। वारदात के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
7 of 10
सोनीपत में ट्रिपल मर्डर के बाद गमगीन लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अविवाहित है आरोपी, स्कूल में गार्ड की करता है नौकरी
हत्या करने का आरोपी ब्रह्मप्रकाश अविवाहित है। वह स्कूल में गार्ड की नौकरी करता है। अकेले ही फ्लैट में रहता था। उसके भाई कभी-कभार उससे मिलने के लिए आते थे। आरोपी अपने साथ चाकू, डंडे व लोहे की पाइप लेकर आया था। इससे साफ है कि आरोपी वारदात को अंजाम देने की पूरी तैयारी कर आया था। बताया जा रहा है कि उस पर पहले भी दो मुकदमे दर्ज हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पूरी जांच के बाद ही इस बारे में कुछ कहा सकता है।
8 of 10
सोनीपत में ट्रिपल मर्डर के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिता ने बेटी के हाथों में तोड़ा दम, आरोपी को फांसी देने की मांग
घटना के बाद सबसे दर्दनाक मंजर दंपती की बेटी खुशी के सामने आया। इकलौती बेटी खुशी ने बताया कि वह देर रात बाजार में राशन लेने गई थी। वह अपने पति संग पास ही दूसरे फ्लैट में रहती है। इसी दौरान उसे मोहल्ले में झगड़े की जानकारी मिली। जब वह वापस लौटी तो माता-पिता सड़क पर पड़े थे।
9 of 10
सोनीपत में ट्रिपल मर्डर के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उनकी मां सुनीता दम तोड़ चुकी थी। उसने बताया कि उनके पिता ने उसके हाथों में सिर रखकर अंतिम सांस ली। बेटी की आंखों के सामने उनका पूरा परिवार उजड़ गया। बेटी ने कहा कि उनके माता-पिता की केवल इतनी गलती थी कि वह पड़ोस की महिला को आरोपी से बचाने पहुंचे थे। उन्हें क्या पता था कि इंसानियत दिखाने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ेगी। आरोपी को फांसी जैसी कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
बेटी बोली-सनकी है आरोपी, मिले फांसी
विजय की इकलौती बेटी खुशी ने बताया कि आरोपी सनकी है। वह स्वाति के साथ कई माह पहले भी अभद्रता कर चुका था। तब डायल-112 को बुलाया गया था। गलती मानने पर स्वाति ने समझौता कर लिया था। तब वह कार्रवाई करा देती तो ये अनहोनी नहीं होती। उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए।