फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neeraj Chopra Wedding: हिमानी ने दूसरी कक्षा में थामा था रैकेट, परिचित ने की थी ये टिप्पणी; चुप रहे थे परिजन

Tue, 21 Jan 2025 10:56 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत

सार

Neeraj Chopra Himani Mor marriage: गांव लड़सौली की बेटी हिमानी मोर का जन्म जून, 1999 में हुआ था। हिमानी मोर ने महज दूसरी कक्षा में टेनिस का रैकेट थाम लिया था। वह अपने मामा के घर करनाल गई थी। उनकी ममेरी बहन टेनिस खेलती थी। जब एक परिचित ने हिमानी को लेकर टिप्पणी कर दी थी।
विज्ञापन
1 of 5
Neeraj Chopra Wedding - फोटो : अमर उजाला
Indian athlete wedding: ओलंपियन नीरज चोपड़ा कुमारहट्टी-नाहन नेशनल हाईवे-पांच पर गांधीग्राम के पास एक निजी रिसोर्ट में गुपचुप तरीके से हिमानी मोर के साथ विवाह के बंधन में बंधे। हिमाचल की शांत वादियों के बीच नीरज चोपड़ा ने पूर्व टेनिस खिलाड़ी हिमानी मोर से शादी की। शादी में केवल 66 करीबी लोग शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया में शादी की तस्वीर को साझा किया। सूत्रों के मुताबिक शादी की अवधि के दौरान रिसोर्ट कर्मचारियों और आए मेहमानों के मोबाइल भी जमा कर दिए थे। यही नहीं सीसीटीवी पर भी टेप लगाकर वैवाहिक रस्मों को पूरा किया गया। विवाह के बाद वे तुरंत रिसोर्ट से चले गए। इसके बाद ही मोबाइल कर्मचारियों को दिए गए। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर की शादी - फोटो : X @Neeraj_chopra1
हिमानी ने दूसरी कक्षा में थामा था रैकेट
गांव लड़सौली की बेटी हिमानी मोर का जन्म जून, 1999 में हुआ था। हिमानी मोर ने महज दूसरी कक्षा में टेनिस का रैकेट थाम लिया था। वह अपने मामा के घर करनाल गई थी। उनकी ममेरी बहन टेनिस खेलती थी। जब एक परिचित ने हिमानी के थोड़े ज्यादा वजन को लेकर कहा कि यह लड़की क्या टेनिस स्टार बनेगी, तब माता-पिता ने कुछ नहीं कहा। बाद में हिमानी का टेनिस के प्रति लगाव देखकर माता-पिता ने उसे टेनिस खेलने के लिए प्रेरित किया। 

 
विज्ञापन

3 of 5
Himani Mor - फोटो : अमर उजाला
पिता ने घर में बनवा दिया था टेनिस कोर्ट 
बेटी ने चौथी कक्षा में ही टेनिस खेलना शुरू कर दिया था। पिता ने घर में टेनिस कोर्ट तक बनवा दिया था। बाद में बेटी के लिए मां मीना मोर ने गांव तक छोड़ दिया। बेटी संग सोनीपत शहर में रहकर उसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बनाने में मदद की।

 

4 of 5
हिमानी माेर - फोटो : फाइल
डीयू में सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का खिताब भी मिला
हिमानी ने वर्ष 2013 में राज्य स्तरीय टेनिस प्रतियोगिता में पदक जीता था। वह राष्ट्रीय स्कूल प्रतियोगिता में कई पुरस्कार जीत चुकी है। स्कूल के तत्कालीन चेयरमैन आशीष आर्य ने भी आगे बढ़ाने में काफी मदद की थी। उन्हें वर्ष 2018 में दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस कॉलेज में लगातार दूसरी बार सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी के खिताब से नवाजा गया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हिमानी मोर और नीरज चोपड़ा - फोटो : फाइल/X @Neeraj_chopra1
हिमानी के ताऊ का बेटा 16 बार रहा हिंद केसरी
हिमानी के पिता चांदराम मोर सर्कल कबड्डी के बेहतरीन खिलाड़ी रहे हैं। पिता ने गांव में स्टेडियम भी बना रखा है। उनके ताऊ रामकुमार मोर के पुत्र इंस्पेक्टर नवीन मोर 16 बार हिंद केसरी रह चुके हैं। वह भीम अवॉर्ड से सम्मानित हैं। वहीं दूसरे भाई जोशिल मोर भी पहलवान हैं। ताऊ सुखबीर मोर के बेटे प्रवीण अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुक्केबाज रहे हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें