फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेडी साइको किलर: विधि के आंगन में खेल रहा पूनम का बेटा, चार बच्चों के कत्ल के बाद पति ने खोला चौंकाने वाला राज

Fri, 05 Dec 2025 02:28 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत

सार

लेडी साइको किलर पूनम को लेकर मासूम बच्ची विधि के पिता संदीप ने भावुक होकर कहा, एक मां पूनम है जिसने मासूम बच्चे को मार दिया और एक उनकी पत्नी राखी है जो अब पूनम के बच्चे को दूध पिला रही है। वहीं, पति ने भी कई खुलासे किए हैं।
विज्ञापन
1 of 13
panipat murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सोनीपत की लेडी साइको किलर पूनम पर हत्या और शव को खुर्द-बुर्द करने की एक और प्राथमिकी दर्ज की गई है। बरोदा थाना पुलिस ने यह प्राथमिकी दर्ज की है। भावड़ निवासी पति नवीन ने बेटे और भांजी की हत्या कर शवों को खुर्द-बुर्द करने की एफआईआर दर्ज कराई है।

अब बरोदा थाना पुलिस मामले में सबूत जुटाएगी। पूनम पर बेटे शुभम और भांजी इशिका को पानी स्टोरेज के टैंक में डुबोकर मारने का आरोप है। पूनम ने पानीपत पुलिस के सामने खुद दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने की बात कबूल की है।
विज्ञापन

2 of 13
आरोपी साइको किलर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूनम के चार बच्चों की हत्या का आरोप स्वीकार करने के बाद से भावड़ गांव में उसके ससुराल में सभी लोग उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलने की बात कह रहे हैं। ससुराल वाले इसके लिए पूनम के मायकेवालों को भी दोषी ठहरा रहे हैं। विधि के पिता संदीप का कहना है कि यदि जिया की मौत के समय ही पुलिस को शिकायत दी जाती तो आज उनकी बेटी जिंदा होती।
विज्ञापन

3 of 13
पूनम का पति नवीन - फोटो : संवाद
पूनम के पति नवीन ने भी कहा, उनका किसी तांत्रिक से कोई लेना-देना नहीं था। पूनम के तांत्रिक से संपर्क की कोई जानकारी नहीं है। यह उसके मायके वाले ही बता सकते हैं। भांजी इशिका और बेटे शुभम की मौत के बाद वह उसे यूपी में लेकर गए थे। वहां पर पूनम ने कहा था कि उसके अंदर पड़ोस के मृत युवक की आत्मा है जो उससे यह करवा रही है।

4 of 13
मृतक बच्ची विधि के दादा पाल सिंह - फोटो : संवाद
बच्ची विधि के दादा पाल सिंह ने कहा, उन्हें नहीं लगता कि बच्चों की हत्याओं में तांत्रिक का कोई लेना-देना होगा। पुलिस जांच में भी कोई तांत्रिक कनेक्शन सामने नहीं आया है। विधि के पिता संदीप ने कहा कि उन्हें शक है कि पूनम इन वारदातों में अकेली नहीं थी। 
विज्ञापन

5 of 13
मृतक बच्ची विधि का पिता संदीप - फोटो : संवाद
उसके मायकेवालों की भी इसमें भूमिका हो सकती है। पिछली तीनों मौतों के समय भी पूनम वहीं मौजूद थी। संदीप ने भावुक होकर कहा, एक मां पूनम है जिसने मासूम बच्चे को मार दिया और एक उनकी पत्नी राखी है जो अब पूनम के बच्चे को दूध पिला रही है।
 
विज्ञापन

6 of 13
पति नवीन के साथ शादी के जोड़े में पूनम - फोटो : स्रोत परिजन
चार बच्चे छीनने वाली को जीने का हक नहीं
गंगाना गांव निवासी पूनम के ननदोई सतीश ने कहा, परिवार की चढ़ती वंशबेल काटने वाली को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। जिस घर ने उसे बेटी बनाकर अपनाया उसी घर के बच्चे खा गई। इशिका की मां पिंकी ने कहा, उनकी बेटी के साथ तीन और मासूमों की हत्या करने वाली पूनम को कड़ी सजा मिलेगी तभी उसके कलेजे को ठंडक मिलेगी। जिस औरत ने चार बच्चे छीन लिए उसे जीने का हक नहीं है।
 
विज्ञापन

7 of 13
पुलिस गिरफ्त में आरोपी पूनम - फोटो : संवाद
पूनम महिला नहीं डायन, फांसी मिले
पूनम की असलियत जानने के बाद से सुसराल वाले हैरान हैं। परिवार का कहना है कि चार-चार मासूमों की जिंदगी लेने वाली कोई महिला नहीं हो सकती। वह डायन है और उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए।

8 of 13
साइको किलर पूनम का बेटा और उसकी भांजी - फोटो : संवाद
देवर बोला-पूनम ने चौतरफा नाश कर दिया
देवर प्रवीण को विश्वास नहीं हो रहा है कि पूनम साइको किलर हो सकती है। प्रवीण ने कहा, भाभी ने तो चौतरफा नाश कर दिया। अपने बेटे को भी नहीं छोड़ा। परिवार को तब हादसा लगा और कभी उस पर शक नहीं हुआ। कहा, उसके माता-पिता से भाभी की अनबन ही रहती थी। वह काम करके अपने कमरे में चली जाती थी।

9 of 13
विधि का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विधि के आंगन में खेल रहा पूनम का बेटा
पूनम का दो साल का बेटा शुभम विधि की मां राखी के पास ही है। राखी ही उसे अपना दूध पिला रही है। वीरवार को रिश्तेदारों, परिजनों व आसपास के लोगों के जमावड़े के बीच पूनम का करीब दो साल का बेटा शुभम घर के आंगन में परिवार के अन्य बच्चों के साथ खेलता दौड़ता रहा। विधि की दादी ओमपति और शुभम की दादी दोनों आपस में बहनें हैं। विधि के दादा पाल सिंह ने भी साफ कहा कि यह उनका पोता है। उसके लालन-पालन का फर्ज उनका है।
 

10 of 13
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी साइको किलर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रामीण बोले-पूरे देश में गांव का नाम कर दिया नीचा
सिवाह गांव में वीरवार को हर घर और गली-नुक्कड़ पर साइको किलर पूनम की ही चर्चा होती रही। स्थानीय ग्रामीण भी उसकी इस करतूत पर अचंभित है। साथ ही शर्मिंदगी भी महसूस कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस घटना ने पूरे गांव का नाम डुबो दिया है। 
 

11 of 13
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी साइको किलर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वीरवार को सिवाह गांव में बाहर से मीडिया की भी आमद रही। वहीं पुलिस भी बार-बार गांव में चक्कर काटती रही। जिसे देखकर ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई छोटी घटना नहीं है। देशभर में गांव की बदनामी हो रही है।
 

12 of 13
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी साइको किलर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूनम को नहीं कोई अफसोस, जेल में रहा सामान्य व्यवहार
चार हत्या के आरोप में न्यायिक हिरासत में जेल में बंद पूनम के चेहरे पर कोई अफसोस नजर नहीं आया। पहले दिन जेल में उसका व्यवहार सामान्य रहा। उसे महिला बैरक में अन्य महिला बंदियों के साथ रखा गया है। जेल से जो भी खाने को मिला उसने वही खाया। हालांकि उसने अन्य बंदियों के साथ ज्यादा बात नहीं की।
 
विज्ञापन

13 of 13
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी साइको किलर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जेल में भी पूनम की दिनचर्या पर रखी जा रही नजर
तीन मासूम बच्चियों और खुद के बेटे की हत्या की आरोपी पूनम को पुलिस ने मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। जेल में भी पूनम की गतिविधियों पर नजर रखी गई। वीरवार सुबह उसने समय पर नाश्ता किया और जेल में बनी दाल रोटी ही खाई। जेल अधिकारियों का कहना है कि उसके व्यवहार से नहीं लगा कि उसे बहुत ज्यादा पछतावा हो।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें