शामली में हरियाणवी गायक अंकित बालियान की गोली मार कर हत्या करने के मामले में यूपी पुलिस ने दो शूटरों का एनकाउंटर किया है। पुलिस मुठभेड़ में बदमाशों ने भी पुलिस पर फायरिंग कर दी। औद्योगिक खेत्र में हुई इस मुठभेड़ में एक गोली पुलिस की गाड़ी व दो पुलिसकर्मियों को लगी। पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में हत्या में शामिल चार शूटरों में से दो बदमाश ढेर हो गए। मृतकों में ककरोई हाल टीडीआई कुंडली निवासी सुमित (22) व जटवड़ा हाल बैयापुर खुर्द निवासी मोहित (24) शामिल हैं।