स्वतंत्रता सेनानी बालक राम पंघाल व बेटे प्रकाश पंघाल और पौत्र डॉ सतीश पंघाल।
- फोटो : अमर उजाला
रेवेन्यू अफसर की नौकरी छोड़ फौज में शामिल हुए थे बालक राम
रोहतक के मायना गांव निवासी डॉ. सतीश पंघाल बताते हैं उनके दादा बालकराम पंघाल आस-पास के सात गांवों में मैट्रिक पास करने वाले पहले व्यक्ति थे। वे पटवारी, फिर रेवेन्यू अफसर बने। देश की आजादी के लिए 1942 में आजाद हिंद फौज का गठन हुआ, तो वे रेवेन्यू अफसर की नौकरी छोड़कर फौज में शामिल हो गए।
वहां, उन्होंने वीरता के साथ युद्ध में भाग लिया। जब युद्ध खत्म हुआ, तो अंग्रेजों ने उन्हें बंदी बना लिया गया। अंडमान निकोबार में काला पानी भेज दिया गया। बालक राम को इतनी यातनाएं दी गईं कि उनका शरीर कमजोर हो गया। घर आने के बाद उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहा। नवंबर 1974 को उनका निधन हो गया।