जलभराव के कारण बच्चे को कांधे पर बैठा कर ले जाता हुआ युवक।
- फोटो : संवाद
अंबाला में एक दिन में सर्वाधिक 165.8 एमएम बारिश रिकाॅर्ड की गई। इससे बाजारों में तीन फीट तक पानी भरा। इनके अलावा करनाल में पिछले चौबीस घंटे में 59.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। कुरुक्षेत्र में 32, कैथल में 20, पानीपत में 20, यमुनानगर में 16 व हिसार में 6.5 एमएम बारिश रिकाॅर्ड की गई।
इनके अलावा फतेहाबाद शहर, दादरी व भिवानी में भी बादल बरसे। हालांकि 10 से अधिक जिले पूरी तरह सूखे रहे। प्रदेश में अगस्त में अब तक 84 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 45 प्रतिशत ज्यादा है। एक जून से अब तक प्रदेश में 201.3 एमएम बारिश हुई है, जबकि सामान्य बारिश का आंकड़ा 263.9 एमएम है।