रोहतक में अंकित उर्फ बाबा गैंग के गोगा हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। गोगा हत्याकांड की साजिशकर्ता भाऊ गैंग का साहिल मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हो गया है। साहिल ही गोगा को नशा कराने के बहाने दिल्ली बाईपास पर लेकर आया था। आरोपी ने अंकित उर्फ बाबा गैंग के दिनेश उर्फ गोगा की रेकी की थी।
रोहतक में हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग ने सोमवार की शाम सोनीपत निवासी अंकित उर्फ बाबा गैंग के दिनेश उर्फ गोगा (24) की आईजी ऑफिस से महज 100 मीटर दूर ताबड़तोड़ 30-35 गोलियां मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मुख्य हत्यारोपी रोहतक के रिटौली निवासी साहिल (25) को मंगलवार की रात झज्जर रोड स्थित शिमली गांव के नजदीक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। साहिल के दाएं पैर में गोली लगी है। साहिल ही गोगा को नशा कराने के बहाने दिल्ली बाईपास लेकर आया था। उसी ने भाऊ गैंग के शूटरों को गोगा की लोकेशन बताने के साथ शिनाख्त कराई थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी साहिल ने बताया है कि सोनीपत निवासी दिनेश उर्फ गोगा (24) नशा करने का आदी था।
विज्ञापन
2 of 10
दिल्ली बाईपास पर गैंगवार के चलते हुई हत्या के बाद गोलियों के खोल एकत्रित करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इसी का फायदा उठाकर वह उसे दिल्ली बाईपास पर लेकर आया था। इस दौरान भाऊ के शूटर पहले से जाल बिछाए हुए थे। साहिल लगातार अमेरिका में बैठे भाऊ के संपर्क में था।
विज्ञापन
3 of 10
दिनेश उर्फ गोगा की हत्या के बाद जांच करती पुलिस की टीम
- फोटो : अमर उजाला
शूटर ने नहीं मारी साहिल को गोली तो पुलिस को हुआ था शक
फुटेज की पुलिस ने जांच की तो गोगा के साथ चल रहा साहिल उल्टा शूटर की तरफ भागता दिखाई दिया लेकिन शूटर ने उसे गोली नहीं मारी। इससे पुलिस को साहिल पर शक हुआ कि हो न हो हत्याकांड में साहिल का हाथ है। उसके फोन की डिटेल निकाली तो पता चला कि वह भाऊ से सीधा संपर्क में था।
4 of 10
दिनेश उर्फ गोगा की हत्या के बाद जांच करती पुलिस की टीम
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस टीम पर झोंका फायर
एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि आरोपी साहिल ने खुद को घिरते देख पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में साहिल के दांए पैर में गोली लगी और वह गिर गया। आरोपी के खिलाफ पुलिस टीम पर गोलियां चलाने, अवैध हथियारों का इस्तेमाल करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने की शिवाजी कॉलोनी थाने में एफआईआर दर्ज की है। आरोपी युवक से एक देसी पिस्तौल व दो कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
5 of 10
कार के पास हथियर लेकर जाता युवक
- फोटो : वीडियो ग्रैब
सीसीटीवी में साहिल की भूमिका आई थी सामने
एसपी ने बताया कि गोगा हत्याकांड की जांच के दौरान सीसीटीवी में रिटौली गांव के साहिल की भूमिका सामने आई। जांच में पता चला कि आरोपी साहिल, गोगा की हत्या करने वाले बाइक सवार तीन शूटरों में शामिल था। अपराध जांच शाखा प्रथम तभी से हत्यारोपियों की तलाश में थी। सूचना मिली कि साहिल झज्जर रोड पर शिमली गांव के नजदीक है। इसके बाद पुलिस टीम ने इंस्पेक्टर कुलदीप कादियान की अगुवाई में घेराबंदी की।
विज्ञापन
6 of 10
कार के पास हथियर लेकर आता युवक
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस नहीं आती तो 10 मिनट पहले मारा जाता गोगा
साहिल व गोगा जब पैदल दिल्ली बाईपास की तरफ आने लगे तभी शूटर को इशारा कर दिया गया था। इस दौरान अचानक पुलिस की गाड़ी वहां आ गई। ऐसे में दोनों शूटर रुक गए। उनको अंदेशा था कि अगर पुलिस की मौजूदगी में फायरिंग की तो जवाबी कार्रवाई हो सकती है। जैसे ही पुलिस की गाड़ी निकली तो शूटर ने पीछे से गोगा के सिर पर पहले पिस्तौल की बट मारी। इससे वह सड़क पर गिर गया। साहिल मौका पाकर भाग निकला था। इसके बाद शूटर ने गोगा को गोलियों से भून दिया।
विज्ञापन
7 of 10
दिनेश उर्फ गोगा की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
भाऊ ने सन्नी की हत्या की भी दी थी जिम्मेदारी
जांच में पता चला है कि साहिल पहले जेल में बंद अंकित उर्फ बाबा के भाई सन्नी के पास ठेके पर काम करता था। हिसाब में गड़बड़ी को लेकर उसकी सन्नी से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद उसने नौकरी छोड़ दी। जनवरी में अमेरिका में बैठे हिमांशु उर्फ भाऊ ने साहिल से संपर्क किया।
8 of 10
पुलिस मुठभेड़ में घायल भाऊ गैंग का सदस्य
- फोटो : संवाद
सन्नी की हत्या में मदद मांगी। बताते हैं, साहिल ने मदद करने से इन्कार कर दिया। बोला-अब उसकी सन्नी से बात नहीं होती। फिर भाऊ ने गोगा की हत्या में मदद मांगी। साहिल ने सहमति दे दी।
9 of 10
rohtak murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
32 बोर के आधुनिक हथियार भाऊ गैंग के हाथ में
जांच में यह भी पता लगा है कि भाऊ गैंग के पास 32 बोर के आधुनिक हथियार हैं। आरोपी साहिल से भी एक रिवॉल्वर बरामद हुआ है। गोगा हत्याकांड में आधुनिक हथियारों का प्रयोग हुआ था।
मुठभेड़ में आरोपी घायल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाऊ गैंग के साहिल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। उसके पैर में गोली लगी है। जांच में पता चला है कि साहिल ने ही गोगा हत्याकांड की पूरी साजिश रची थी। वारदात के समय आरोपी शूटर के साथ था। सुरेंद्र सिंह भौरिया, एसपी रोहतक