रोहतक के मिलन ढाबे पर हुए चौहरे हत्याकांड में नई जानकारी सामने आई है। आईएएस बनने निकली युवती ने पिता और ताऊ की हत्या का बदला लेने के लिए राठी गैंग से हाथ मिलाया था। शामली की जाह्नवी दिल्ली में सिविल की कोचिंग छोड़ दो महीने पहले रोहतक में डेरा डाल लिया था।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
रोहतक के मिलन ढाबे के चौहरे हत्याकांड की मुखबिर मानी जा रही शामली (यूपी) की जाह्नवी मलिक घर से आईएएस बनने के लिए दिल्ली आई थी। उसने कोचिंग शुरू भी कर दी थी। लेकिन, चुनावी रंजिश में हुई पिता और ताऊ की हत्या का बदला लेने के लिए उसने जॉर्जिया में बैठे बागपत के गैंगस्टर रवि राठी से हाथ मिला लिया। फिर, गैंगस्टर सन्नी रिटौलिया को प्रेमजाल में फंसाकर रोहतक आ गई। हत्याकांड के बाद उसके बैंकाक के रास्ते जॉर्जिया भागने की आशंका है। एसपी ने विदेश भागने को लेकर गोलमोल जवाब दिया है। वहीं, जाह्नवी की मां ने बेटी को निर्दोष बताया है।
जाह्नवी का नाम सामने आने के बाद रोहतक पुलिस जाह्नवी के पैतृक गांव बहावड़ी में उसकी मां बबली समेत गांव के कई दूसरे लोगों से पूछताछ कर चुकी है। उसकी मां बबली 2015 में गांव की प्रधान (सरपंच) भी रह चुकी है। बबली की पहली शादी सुरेश मलिक से हुई थी। इनसे दो बेटे सागर और सौरभ हैं। वर्ष 2000 में सुरेश मलिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
इसके बाद बबली की शादी सुरेश के छोटे भाई विवेक मलिक उर्फ विक्की से हो गई। फिर बेटी जाह्नवी का जन्म हुआ। इस परिवार का नाम गांव की पुरानी रंजिश से जुड़े कई हत्याकांडों में सामने आया है। उसके दोनों भाई भी जेल में बंद बताए जाते हैं।
विज्ञापन
3 of 16
रोहतक के मिलन ढाबे के चौहरे हत्याकांड, सामने आए सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्व प्रधान बबली ने पुलिस को बताया है कि जाह्नवी आईएएस बनना चाहती है। वह दिल्ली में रहकर सिविल सर्विसेज की कोचिंग भी ले रही थी। महीने में वह एक बार घर आती है।
4 of 16
रोहतक के मिलन ढाबे के चौहरे हत्याकांड, सामने आए सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
10 दिन पहले भी वह घर आई थी। बबली का दावा है कि बेटी ऐसा अपराध नहीं कर सकती। फिलहाल फोन बंद होने से बात नहीं हो पा रही लेकिन वह जल्द घर लौटेगी। जाह्नवी रोहतक में क्यों रहने लगी थी, बबली के पास इसका कोई जवाब नहीं है।
विज्ञापन
5 of 16
रोहतक के मिलन ढाबे के चौहरे हत्याकांड
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रारंभिक जांच में भी जाह्नवी का चौहरे हत्याकांड से सीधा जुड़ाव दिख रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पिता-ताऊ की हत्या का बदला लेने और विदेश में सुरक्षित बसाने के वादे के चलते ही जाह्नवी रवि राठी व भाऊ गैंग के संपर्क में आई है। भाऊ के अमेरिका में पकड़े जाने के बाद 50 हजार का इनामी गैंगस्टर रवि राठी ही जॉर्जिया से भाऊ गैंग को चला रहा है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, राठी ने ही उसे भाऊ गैंग के रिटौली गांव निवासी जानी दुश्मन अंकित उर्फ बाबा के भाई सन्नी रिटौलिया को फंसाने का टास्क दिया। जाह्नवी ने करीब दो माह पहले इंस्टाग्राम के जरिये सन्नी से करीबी रिश्ता बना लिया।
विज्ञापन
7 of 16
रोहतक के मिलन ढाबे के चौहरे हत्याकांड, सामने आए सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यही नहीं, वह दिल्ली से रोहतक आकर किराये पर फ्लैट लेकर उसकी निगरानी करने लगी। उसने एक काले रंग की स्कॉर्पियो भी ले रखी थी जिसमें कई बार सन्नी भी घूमा करता था।
8 of 16
रोहतक के मिलन ढाबे के चौहरे हत्याकांड, सामने आए सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बताते हैं कि 25 नवंबर की रात वह सन्नी को लेकर मिलन ढाबे पहुंची थी। उसने मुखबिरी कर राठी गैंग को फोटो और मैसेज भेजे। कुछ ही देर बाद आए पांच शूटरों ने ढाबे में 50-60 गोलियां बरसाकर बाबा गैंग के झज्जर के डीघल निवासी रिंकू, विनीत व यश को भून डाला। झज्जर के बेरी निवासी एमकॉम का छात्र हिमांशु भी मारा गया। राठी गैंग इसे भी शूटरों का साथी बता रहा है। इतनी मुखबिरी के बावजूद सन्नी ढाबे के पिछले दरवाजे से बच निकलने में कामयाब रहा।
9 of 16
रोहतक के मिलन ढाबे के चौहरे हत्याकांड में सीसीटीवी में कैद आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
27 साल में 11 हत्याएं...उसी ने धकेला जुर्म की दुनिया में?
जाह्नवी के गांव बहावड़ी गांव में चुनावी रंजिश को लेकर 27 साल में दोनों पक्षों के कुल 11 लोग मारे जा चुके हैं। मार्च 2026 में जाह्नवी के पिता विवेक मलिक उर्फ विक्की की हत्या हुई थी। इसके पहले वर्ष 2000 में ताऊ सुरेश मलिक की हत्या की गई थी। 1999 से यशपाल मलिक और देवेंद्र मलिक पक्ष के बीच प्रधानी के चुनाव की खुन्नस धीरे-धीरे खूनी रंजिश में बदल गई।
10 of 16
रोहतक के मिलन ढाबे के चौहरे हत्याकांड में सीसीटीवी में कैद आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बैंकॉक के रास्ते जॉर्जिया भागने के सवाल पर एसपी बोले-कहीं भी हो लेकर आएंगे
गोलियां बरसाते शूटरों के ढाबे से निकलने का जो वीडियो शनिवार को वायरल हुआ है, उसमें एक युवती फोन पर बात करते हुए शूटरों के पीछे बेफिक्र अंदाज में निकलती दिख रही है। हल्के नीले रंग का कोट और लंबी स्कर्ट पहने यही युवती जाह्नवी हो सकती है। हालांकि, वीडियो में उसका चेहरा साफ नहीं है।
11 of 16
रोहतक के मिलन ढाबे के चौहरे हत्याकांड में सीसीटीवी में कैद आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आशंका है कि शूटरों के साथ वह दिल्ली पहुंची और वहां से बैंकॉक चली गई है। अब उसके जॉर्जिया भाग जाने का अंदेशा है। हालांकि, पुलिस जाह्नवी की वारदात में संलिप्तता की अभी जांच कर रही है। एसपी का कहना है कि वह कहीं भी चली जाए, उसे लेकर आएंगे। जांच करेंगे और तभी स्पष्ट होगा। फिलहाल, हत्याकांड के चार दिन बाद पुलिस की 10 टीमें खाली हाथ ही हैं।
12 of 16
रोहतक के मिलन ढाबे के चौहरे हत्याकांड में सीसीटीवी में कैद आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कलानौर का शूटर सुरेंद्र चार केस में रहा है नामजद, दिव्यांग जितेंद्र की हत्या में नामजद है बंटी
पुलिस को जांच में पता चला है कि पांच शूटरों में से दो स्थानीय हैं। एक कलानौर निवासी सुरेंद्र है जो 15 साल पहले सक्रिय था। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट, मारपीट, एक्साइज एक्ट सहित चार मामले दर्ज हैं। उसने स्थानीय स्तर पर पहले कोई बड़ी वारदात अंजाम नहीं दी।
अब चौहरे हत्याकांड में शूटर के तौर पर उसका नाम सामने आया है। दूसरा आरोपी डीघल गांव का अमन बंटी है। झज्जर के डीघल गांव में ही 2 जून 2026 को दिव्यांग जितेंद्र की गोली मारकर हत्या की गई थी। इसमें आरोपी अमन उर्फ बंटी के खिलाफ दुजाना थाने में एफआईआर दर्ज है।
14 of 16
रोहतक के मिलन ढाबे के चौहरे हत्याकांड पर जानकारी देते पुलिस अधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मिलन ढाबा हत्याकांड की जांच अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। जांच पूरी होने से पहले टिप्पणी करना उचित नहीं है। 10 टीमें अब भी बाहर हैं। अगर युवती विदेश गई है तो वहां से भी गिरफ्तार कर कानून के कटघरे में लेकर आएंगे।- गौरव राजपुरोहित, एसपी रोहतक।
15 of 16
रोहतक हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
गैंगवार के चलते दिल्ली रोड के मिलन ढाबे पर अंधाधुंध फायरिंग, चार की हत्या
रोहतक के खरावड़ गांव के नजदीक दिल्ली रोड पर बुधवार की रात एक बजे मिलन ढाबा अंधाधुंध फायरिंग से गूंज उठा। 50 राउंड से ज्यादा गोलियां लाकर भाऊ गैंग के बदमाशों ने ढाबे पर खाना खा रहे सन्नी गैंग के तीन युवकों डीघल निवासी रिंकू, विनित व हर्ष उर्फ राजू की गोली मारकर हत्या कर दी। सन्नी के शक में ढाबे पर खाना खाने आए बेरी निवासी हिमांशु को भी दौड़ा-दौड़ा कर मार डाला।
इस दौरान होटल में खाना खा रहे लोगों व स्टाफ ने टेबलों के नीचे छिपकर जान बचाई। चार लोगों की हत्या कर बदमाश दोनों गाड़ियों में सवार होकर दिल्ली की तरफ भाग गए। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। साथ ही होटल की सीसीटीवी फुटेज भी जब्त की है।