रोहतक में दिनदहाड़े दो भाइयों को तलवार-फरसे से काटकर मार डाला। गांव के ही पूर्व सरपंच, दो महिलाओं समेत नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर लिखाई गई है। हमलावरों को शक था कि किशोरी लापता कराने में कर्मबीर की भूमिका है।
रोहतक के पोलंगी गांव में दो भाइयों की हत्या के बाद खौफनाक सन्नाटा पसरा हुआ है। इतनी बड़ी घटना होने पर भी ग्रामीण खुलकर बोलने को तैयार नहीं हैं। अब जयनारायण के छह बेटों में से तीन की हत्या और दो का संदिग्ध हालात में निधन हो चुका है।
पुलिस ने फरसे से घायल छोटे भाई कुलदीप को अब सुरक्षा में ले लिया है। ग्रामीणों ने बताया कि जयनारायण के छह बेटे थे। सबसे बड़े भाई बिजेंद्र के बाद, समुंद्र, जगमेंद्र, विक्रम, कर्मबीर और सबसे छोटा कुलदीप था। बिजेंद्र व समुंद्र की शादी हुई थी चार अविवाहित थे।
विज्ञापन
2 of 10
पोलंगी गांव में दोहरे हत्याकांड के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बिजेंद्र, समुंद्र व विक्रम का निधन हो चुका है। जगमेंद्र, कुलदीप व कर्मबीर एक साथ रहते थे। करीब पांच साल पहले होली के दिन खेड़ी साध के पास पेट्रोल पंप पर चौथे नंबर के भाई विक्रम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जबकि उनसे पहले बिजेंद्र अचानक लापता हो गए थे।
विज्ञापन
3 of 10
पोलंगी गांव में दोहरे हत्याकांड के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'बेटा-मैं तो बीमार हूं, दवाई खाकर लेटी हुई थी'
बाद में उनका शव मिला था। वहीं समुंद्र सिंह की ससुराल में मौत हो गई थी। गांव के जिस पाने में दो भाइयों की हत्या हुई, उसके साथ लगती गली में मौजूद एक बुजुर्ग महिला ने कहा, बेटा-मैं तो बीमार हूं। दवाई खाकर लेटी हुई थी। कुछ पता नहीं चल सका।
4 of 10
पोलंगी गांव में दोहरे हत्याकांड के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'मैं तो सुबह सात बजे खेत में चला गया था'
वहीं, 65 साल के बुजुर्ग ने कहा कि मैं तो सुबह सात बजे खेत में चला गया था। 10 बजे वापस आया तो पुत्रवधू बता रही थी कि दो लोगों की हत्या हो गई है। इससे ज्यादा मुझे कुछ नहीं पता। वहीं, एसपी ने हत्या के बाद तीन टीमें गठित की हैं। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।
विज्ञापन
5 of 10
पोलंगी गांव में दोहरे हत्याकांड की जांच के दौरान खून के नमूने लेती एफएसएल की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक में दिनदहाड़े दो भाइयों की हत्या
रोहतक में दिनदहाड़े दो भाइयों को तलवार-फरसे से काटकर मार डाला। गांव के ही पूर्व सरपंच, दो महिलाओं समेत नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर लिखाई गई है। हमलावरों को शक था कि किशोरी लापता कराने में कर्मबीर की भूमिका है। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वीरवार शाम को गांव की किशोरी लापता हो गई थी। परिजनों ने आईएमटी थाने में किशोरी के अपहरण की सूचना दी थी।
विज्ञापन
6 of 10
घटनास्थल पर पड़ा खून और ईंट-पत्थर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक शहर से 20 किमी दूर सोनीपत की सीमा पर बसे पोलंगी गांव में शुक्रवार को दो अविवाहित भाइयों कर्मबीर उर्फ बुल्ला (44) व कुलदीप (48) की तलवार, फरसे व कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। बचाने आए तीसरे भाई को भी फरसा मारा। गांव के ही पूर्व सरपंच, दो महिलाओं समेत नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर लिखाई गई है।
विज्ञापन
7 of 10
दोहरे हत्याकांड के बाद अपराध जांच शाखा से जानकारी लेते एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हमलावरों को शक था कि किशोरी लापता कराने में कर्मबीर की भूमिका है। एसपी ने हमलावरों को पकड़ने के लिए तीन टीमें गठित की हैं। पुलिस को दी शिकायत में पोलंगी गांव निवासी जगमेंद्र उर्फ नान्हा (54) ने बताया कि वे छह भाई थे। सबसे बड़े भाई बिजेंद्र के बाद, समुंद्र, विक्रम, कर्मबीर और सबसे छोटा कुलदीप था। बिजेंद्र व समुंद्र की शादी हुई थी जबकि चार अविवाहित थे। बिजेंद्र, समुंद्र व विक्रम का निधन हो चुका है।
8 of 10
मृतकों के परिजनों को सुरक्षा में लेकर जाती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नान्हा ने बताया कि वे तीनों गांव में एक साथ रह रहे थे। साल 2024 में गांव के युवक सन्नी ने उसके भाई कर्मबीर व उसके ऊपर ट्रैक्टर से टक्कर मार दी थी। तभी से पूर्व सरपंच रणधीर सिंह का परिवार उनसे रंजिश रखने लगा। कई बार केस वापस लेने की धमकी दी गई। शुक्रवार को वह कोर्ट में आए हुए थे।
9 of 10
दोहरे हत्याकांड की जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाइक पर करीब सवा 11 बजे घर पहुंचे तो पूर्व सरपंच रणधीर व उनके आठ-10 परिवारीजन तलवार, गंडासी, ईंट व डंडे लेकर उनके भाई कर्मबीर व कुलदीप को मार रहे थे। रोकने पर रणधीर ने धमकी दी कि दोनों भाइयों की हत्या कर दी है, तुझे भी नहीं छोड़ेंगे।
पोलंगी गांव में दोहरे हत्याकांड के बाद मृतकों के भाई बलजीत को सुरक्षा में लेकर जाती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वह जान बचाकर भागे तो मनोज के लड़के ने फेंककर गंडासी मारी जो हाथ में लगी। नान्हा ने पूर्व सरपंच रणधीर, दिनेश, अमित, मनोज व उसके दोनों लड़के-सन्नी व गौरव, अमित की पत्नी व दिनेश की पत्नी के खिलाफ घर में घुसकर हत्या करने की एफआईआर लिखाई है।