फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी खिलाड़ी की पत्नी ने दी जान: शीलू और परिवार को छोड़ा, इस बात पर अड़े ससुर; निर्णायक होंगी ये रिपोर्ट

Tue, 04 Aug 2026 11:54 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक

सार

रोहतक में कबड्डी खिलाड़ी की पत्नी मुस्कान बल्हारा के सुसाइड केस में पुलिस ने पूछताछ के बाद पति शीलू समेत चारों आरोपियों को छोड़ दिया है। पुलिस 24 घंटे से ज्यादा हिरासत में नहीं रख सकती। अब पुलिस को पीएमआर और सीडीआर रिपोर्ट का इंतजार है। फरमाणा गांव में रविवार रात दोनों पक्षों की फिर से पंचायत हुई।
विज्ञापन
1 of 16
muskan balhara suicide case - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
रोहतक में मुस्कान बल्हारा के सुसाइड केस में आरोपी पति शीलू बल्हारा सहित चारों आरोपियों को पुलिस ने पूछताछ करके छोड़ दिया है क्योंकि कानून के तहत 24 घंटे से ज्यादा समय तक किसी आरोपी को हिरासत में नहीं रखा जा सकता है। अब आरोपियों की गिरफ्तारी से पहले पीएमआर (पोस्टमार्टम रिपोर्ट) व मोबाइल फोन की सीडीआर (कॉल डिटेल रिपोर्ट) का इंतजार किया जा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान बल्हारा (23) का शुक्रवार दोपहर बाद साढ़े चार बजे घर में कमरे के अंदर फंदे से लटकता शव मिला था। मुस्कान के पिता गांव फरमाणा निवासी सुखबीर उर्फ बिट्टू ने दामाद शीलू उर्फ टिंकू बल्हारा, पिता सुरेंद्र, मां निशा देवी व छोटे भाई मनीष बल्हारा के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व आत्महत्या को मजबूर करने की एफआईआर दर्ज कराई थी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 16
कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा पत्नी ने की खुदकुशी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शनिवार शाम को पंचायत की मौजूदगी में मुस्कान के अंतिम संस्कार के बाद पुलिस ने शीलू बल्हारा समेत चारों आरोपियों को हिरासत में लिया था। इसके बावजूद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

3 of 16
कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा पत्नी ने की खुदकुशी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस का कहना है कि जांच अधिकारी एसआई सोहनलाल सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट लेने पीजीआई गए थे। तीन सदस्यीय पैनल ने कहा कि अभी रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। यह तो तय है कि मुस्कान ने आत्महत्या की है। बाकी डिटेल विसरा जांच के बाद ही पता लग सकेगी।

4 of 16
कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा पत्नी की मौत के बाद गमजदा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पोस्टमार्टम के दौरान मृतका के नाखूनों के भी सैंपल लिए गए हैं ताकि यह पता लग सके कि किसी अन्य व्यक्ति की त्वचा के अंश तो नहीं हैं। उधर, साइबर सेल से मुस्कान के अलावा आरोपियों के मोबाइल फोन की सीडीआर रिपोर्ट भी नहीं आई है। दोनों रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस मामले में निर्णय लेगी।
विज्ञापन

5 of 16
मुस्कान की खुदकुशी के बाद गमजदा महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तेरहवीं तक ससुर सुरेंद्र को गिरफ्तार न करने मांग करेगी पंचायत
फरमाणा गांव में रविवार रात को दोनों पक्षों की फिर पंचायत हुई। मुस्कान के ससुर सुरेंद्र को तेरहवीं तक गिरफ्तार न करने की पुलिस से मांग करने पर सहमति बनी। पीड़ित पक्ष आरोपी शीलू और मनीष की तुरंत गिरफ्तारी पर अड़ा हुआ है। 

 
विज्ञापन

6 of 16
कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा अपनी पत्नी मुस्कान के साथ फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फरमाणा गांव के सरपंच सोमबीर ने बताया कि परिवार अपने स्तर पर मामले में बातचीत कर रहा है। उधर, बहुअकबरपुर गांव के सरपंच सत्यवान बल्हारा का कहना है कि दोनों पक्ष आपस में बातचीत कर रहे हैं। समझौते की संभावना से इन्कार नहीं कर सकते। दो दिन में निर्णय आने की संभावना है।
विज्ञापन

7 of 16
कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा ने पत्नी को दी मुखाग्नि - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हिरासत अवधि बढ़ाने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अनुमति अनिवार्य
पुलिस ने पंचायत की मौजूदगी में चारों आरोपियों शीलू बल्हारा, मनीष बल्हारा, सुरेंद्र बल्हारा व निशा बल्हारा को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। नियमों के तहत पुलिस 24 घंटे से ज्यादा समय तक किसी को हिरासत में नहीं रख सकती। अगर हिरासत की अवधि बढ़ानी है तो इलाका मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर अनुमति लेनी होगी। 

 

8 of 16
कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा पत्नी ने की खुदकुशी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जज भी ज्यादा से ज्यादा 15 दिन तक हिरासत में रखने की अनुमति दे सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि 24 घंटे से पहले ही पुलिस ने आरोपियों को पूछताछ कर छोड़ दिया। अब दोबारा हिरासत में लेने या गिरफ्तार करने से पहले जांच टीम सबूत एकत्रित कर रही है।

9 of 16
मुस्कान बल्हारा की खुदकुशी की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। पीएमआर व सीडीआर रिपोर्ट तैयार नहीं आई हैं। दोनों रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार करने या न करने पर निर्णय होगा।- तनुज शर्मा, डीएसपी, महम

10 of 16
पति शीलू बल्हारा के साथ पत्नी मुस्कान बल्हारा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था पूरा मामला
अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान बल्हारा (23) ने शुक्रवार शाम साढ़े 4 बजे मकान में ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। हरियाणा आला चीता के नाम से मशहूर शीलू 15 दिन से कबड्डी खेलने के लिए पंजाब गए हुए थे। वह उसी दिन देर रात वापस लौट आए। घटना की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है। 


 

11 of 16
मुस्कान बल्हारा की खुदकुशी के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान (23) के आत्महत्या मामले में पुलिस ने शीलू, उसके पिता सुरेंद्र, मां निशा व छोटे भाई मनीष के खिलाफ शुक्रवार देर रात 2 बजे एफआईआर दर्ज की। वहीं, शनिवार शाम फरमाणा व बहुअकबरपुर गांव की पंचायतों की सहमति के बाद शाम को ससुराल में ही मुस्कान का अंतिम संस्कार किया गया।

12 of 16
पति शीलू बल्हारा के साथ पत्नी मुस्कान बल्हारा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मृतका के पिता फरमाणा गांव निवासी सुखबीर का आरोप है कि शीलू ने परिजनों के साथ मिलकर दहेज के लिए मुस्कान की हत्या कर दी या साजिश रचकर उसे आत्महत्या के लिए मजबूर किया है।

13 of 16
पति शीलू बल्हारा के साथ पत्नी मुस्कान बल्हारा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुखबीर ने कहा कि उनकी बेटी मुस्कान की शादी दिसंबर 2023 में बहुअकबरपुर निवासी टिंकू (शीलू) बल्हारा के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही शीलू व उनके परिवार के लोग मुस्कान को कम दहेज लाने के ताने देने लगे। बेटी को बोलते थे कि शीलू तुम्हारे लेवल से बहुत ऊपर है। वह कबड्डी का अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी है।

14 of 16
मुस्कान बल्हारा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिवार का प्रताड़ित करने की सिलसिला चलता रहा। उन्होंने कर्ज लेकर एक डिमांड पूरी की। प्रताड़ना जारी रहने पर व्यक्तिगत व पंचायती तौर पर शीलू व उसके परिवार को समझाया भी गया। इसके बावजूद मुस्कान को तंग व जलील करने का सिलसिला जारी रहा।

15 of 16
पति शीलू बल्हारा के साथ पत्नी मुस्कान बल्हारा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुस्कान को पता लग गया था शीलू के लड़कियों से अवैध संबंध, आरोपी पक्ष का इन्कार
मृतका के पिता का आरोप है कि मुस्कान को पता लग गया था कि शीलू के लड़कियों के साथ अवैध संबंध हैं। सबूत भी उसके हाथ लग गए थे। इसके कारण शीलू व परिवार के लोग इतने डर गए थे कि मुस्कान को जान से मारने तक की धमकी देने लग गए थे। मुस्कान को डराते थे कि अगर तूने ये सब बातें बाहर किसी को बताई या दिखाई तो जान से मार देंगे। 

 
विज्ञापन

16 of 16
मुस्कान बल्हारा की खुदकुशी की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कई बार झगड़ों के कारण मुस्कान मायके में रहती थी। आरोप है कि शीलू हमेशा मुस्कान को नीचा दिखाता, धमकाता व मारता था। इसके बावजूद वे मुस्कान को समझाकर ससुराल भेज देते थे। गलत संबंधों के कारण मुस्कान व शीलू के बीच झगड़ा रहने लगा। मुस्कान ने कई बार मुझे बताया कि शीलू मुझे छोड़ने व तलाक देने की धमकी देता है। उधर, आरोपी पक्ष ने इस तरह के आरोपों को पुलिस के सामने बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें