रोहतक के बहुअकबरपुर के अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान ने खुदकुशी कर ली। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि सास के साथ क्षणिक बहस हुई थी। पांच मिनट में फंदा लगाकर दुनिया उजाड़ ली। मुस्कान की मौत के बाद शीलू बल्हारा कबड्डी छोड़ पंजाब से बहुअकबरपुर लौट आए। पुलिस उन्हें थाने लेकर गई और पूछताछ के बाद छोड़ दिया।
विज्ञापन
1 of 15
international kabaddi player wife suicide
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
रोहतक के बहुअकबरपुर के अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान (23) की खुदकुशी से सब चकित हैं। बताते हैं कि खुदकुशी से पांच मिनट पहले सास के साथ उसकी कहासुनी हुई थी। उसे न जाने क्या चुभ गया कि फिर सब दरवाजा पीटते रह गए और जब यह टूटा तो सामने पंखे से लटकती लाश ही मिली।
बेटी मुस्कान की मौत की खबर मिलते ही शाम करीब 5 बजे फरमाणा गांव से मायके वाले बहुअकबरपुर पहुंचे। ससुराल पक्ष के लोगों से उनकी कहासुनी भी हुई। मायके से आई महिलाएं चिल्लाकर सवाल उठा रही थीं कि आखिर उसने जान क्यों दे दी? लोगों ने घर के ऊपर का कमरा भी देखा जिसमें मुस्कान पति के साथ रहती थीं।
विज्ञापन
2 of 15
पति शीलू बल्हारा के साथ पत्नी मुस्कान बल्हारा की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुस्कान का शव करीब 10 फीट ऊंचाई पर लगे पंखे पर झूलता मिला। दो चुनरी को बांधकर फंदा लगाया गया था। पड़ोस की एक महिला का दावा है कि मुस्कान की अपनी सास से कम बनती थी। कई बार कहासुनी भी हो जाती थी। मुस्कान का भाई भी शीलू के घर रहकर कबड्डी की प्रैक्टिस करता था।
विज्ञापन
3 of 15
पति शीलू बल्हारा के साथ पत्नी मुस्कान बल्हारा ने की खुदकुशी, घर के बाहर भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
करीब एक महीने पहले हादसे में घायल हो जाने के कारण भाई फिलहाल यहां नहीं था। शीलू भी पंजाब में कबड्डी खेलने गया हुआ था। पुलिस की जांच में पता लगा है कि शुक्रवार शाम करीब साढ़े 4 बजे सास के साथ मुस्कान की कहासुनी हो गई थी। इस दौरान ससुर उसके बच्चे को गोद में लेकर खिला रहे थे।
4 of 15
मुस्कान बल्हारा की खुदकुशी के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गुस्से में आई मुस्कान बड़बड़ाते हुए ऊपर वाले कमरे में चली गई। पीछे से सास-ससुर भी बढ़े लेकिन उसके पहले ही मुस्कान ने कमरा बंद कर लिया। पड़ोसी बताते हैं कि दरवाजा खुलवाने के लिए परिवार के लोग चीख रहे थे। शाम करीब साढ़े 4 बजे ऐसा शोर सुना था।
विज्ञापन
5 of 15
मुस्कान बल्हारा की खुदकुशी की जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद भी मुस्कान ने दरवाजा नहीं खोला। दरवाजा तोड़ने में काफी देर लगी और तब तक बहुत देर हो चुकी थी। फंदे पर लटक रही मुस्कान को उतारा गया लेकिन उसमें कुछ बाकी न था।
विज्ञापन
6 of 15
पति शीलू बल्हारा के साथ पत्नी मुस्कान बल्हारा की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पत्नी के खुदकुशी करने की सूचना पर पंजाब से शाम करीब सात बजे लौटे शीलू को पुलिस थाने ले गई। ऐसा मायके वालों के गुस्से को देखते हुए भी किया गया। थाने में कुछ देर पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच किसी तरह का विवाद सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
7 of 15
मासूम बेटे के साथ मुस्कान बल्हारा की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शुक्रवार रात करीब 10 बजे मुस्कान के मायके और ससुराल पक्ष के बीच थाने में ही पंचायत हुई। कोई कार्रवाई कराने या न कराने पर भी कोई निर्णय नहीं हो सका। मायके वाले थाने के बाहर देर रात तक बैठे रहे। हालांकि सुबह में एफआईआर दर्ज करा दी गई। बहुअकबरपुर थाना पुलिस ने शीलू उर्फ टिंकू बल्हारा, पिता सुरेंद्र बल्हारा, मां निशा व भाई मनीष के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने की एफआईआर दर्ज की है।
8 of 15
पति शीलू बल्हारा के साथ पत्नी मुस्कान बल्हारा की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस को दी शिकायत में महम चौबीसी के गांव फरमाणा गांव निवासी सुखबीर ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी मुस्कान की शादी दिसंबर 2023 में बहुअकबरपुर निवासी टिंकू (शीलु) बल्हारा के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही टिंकु व उनके परिवार के लोग मुस्कान को दहेज कम लाने के ताने देने लगे।
बेटी को बोलते थे कि शीलू तुम्हारे लेवल से बहुत ऊपर है। वह कबड्डी का अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी है। परिवार का प्रताड़ित करने का सिलसिला चलता रहा। उन्होंने कर्ज लेकर एक मां पूरी की। प्रताड़ना जारी रहने पर व्यक्तिगत व पंचायती तौर पर शीलू व उसके परिवार को समझाया। बेटे होने पर पीलिया में डिमांड पूरी करने के बावजूद मुस्कान को तंग व जलील करने का सिलसिला जारी रहा।
10 of 15
मुस्कान बल्हारा की खुदकुशी की जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुस्कान ने पिता को किया था आखिरी फोन
मुस्कान के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल की जांच में पुलिस को पता लगा है कि उसने आखिरी कॉल अपने पिता सुखबीर को ही की थी। पिता और बेटी के बीच क्या बातचीत हुई, अभी यह स्पष्ट नहीं है। वहीं, शीलू के साथ मुस्कान की फोन पर नियमित बात होती थी। उनके बीच किसी तरह का मनमुटाव होने की बात सामने नहीं आई है। पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
11 of 15
मुस्कान बल्हारा की खुदकुशी की जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इनका जवाब ढूंढ रही पुलिस
आखिर घर में अचानक ऐसा क्या हुआ कि मुस्कान ने आत्महत्या कर ली।
पति से संबंध ठीक थे तो किसके साथ अनबन रहती थी। अनबन काफी समय से थी या कभी-कभी होती थी।
मुस्कान ने पिता सुखबीर से आखिरी कॉल में क्या कोई शिकायत की थी।
12 of 15
पति शीलू बल्हारा के साथ पत्नी मुस्कान बल्हारा की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां की बीमारी के कारण की थी जल्दी शादी
एक पॉडकास्ट में शीलू ने बताया था कि उनकी मां लंबे समय से बीमार रह रही हैं। उनके पैरों व कमर में तकलीफ है। इसी कारण परिवार ने कम उम्र (20) में शादी कर दी थी। हालांकि, वह शादी करके बेहद खुश हैं। उनके छोटे भाई मनीष भी कबड्डी खिलाड़ी हैं। शीलू को करीब एक साल पहले सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कांग्रेस में शामिल कराया था। हालांकि वह राजनीति में सक्रिय नहीं हैं।
13 of 15
international kabaddi player wife suicide
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पत्नी की मौत पर फूट-फूटकर रोया 'वन मैन आर्मी
आक्रामक डिफेंस और जाफा (कैच) लगाने की तकनीक के कारण कबड्डी सर्किट में 'हरियाणा आला चीता' और 'वन मैन आर्मी' जैसे नामों से मशहूर शीलू बल्हारा अपनी पत्नी की मौत की खबर पर फूटकर रो पड़े। शादी के दो साल सात महीने 23 दिन बाद ही बेइंतहा प्यारी पत्नी हमेशा के लिए उनका साथ छोड़ गई हैं। पत्नी की मौत के पहाड़ सरीखे गम ने उनकी ढेरों खुशियों को पलक झपकते तबाह कर दिया है।
मात्र छह साल की उम्र में कबड्डी खेलने की शुरुआत करने वाले शीलू भले ही 12वीं तक ही पढ़े लेकिन कबड्डी में चमत्कारिक प्रदर्शन करके सबका ध्यान खींचा। 2022 में कनाडा व 2025 में अमेरिका में हुए वर्ल्ड कबड्डी कप और न्यूजीलैंड में हुए मुकाबलों में उन्हें बेस्ट कैचर का खिताब मिल चुका है। घर की दुनिया तबाह हो जाने की खबर से टूट गए शीलू को मानो सारे रिकॉर्ड फीके लगने लगे। पुलिस ने जब उनसे थाने में पूछताछ की तो कई बार फफक पड़े।
कपूरथला में 14 से मुकाबला, शीलू के खेलने पर संशय
पंजाब के कपूरथला में 14 अगस्त से ऑल-ओपन क्लबों का मुकाबला होना है। कबड्डी प्रेमी शीलू के एक्शन का देखने का इंतजार करते हैं लेकिन अब पत्नी के आत्मघाती कदम के बाद इसमें उतरने की संभावना कम ही है। अक्तूबर-नवंबर में होने वाले बे-ऑफ प्लेंटी स्पोर्ट्स क्लब में खेलने के लिए भले ही वह खुद को तैयार कर पाएं।
international kabaddi player wife suicide
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हाल ही में वह पंजाब में 23 जुलाई को वह महमंदवाल कबड्डी कप में न्यूजीलैंड क्लब की ओर से खेले थे। यहां शानदार 4 जाफे (कैच) लगाकर बेस्ट कैचर का खिताब जीता था। बताते हैं कि 28-29 जुलाई को हरियाणा के फतेहाबाद बॉर्डर से सटे अहलीसदर कबड्डी कप में हिस्सा लिया था। वह किसी एक क्लब से नहीं जुड़े। अलग-अलग टीमों से खेलते हैं। व्यक्तिगत रूप से प्रदर्शन के बूते वह कई ट्रैक्टर, दर्जनों कंबाइन और 50 से अधिक बाइक इनाम में जीत चुके हैं।