फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी खिलाड़ी की पत्नी ने दी जान: ढाई साल पहले शादी, 11 माह का बेटा, एक दिन पहले बनाई थी ये रील; क्या थी वजह?

Sat, 01 Aug 2026 12:30 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक

सार

रोहतक में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी की पत्नी ने खुदकुशी कर ली। आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह की आशंका जताई गई है। हालांकि शुक्रवार रात दो बजे मायके वालों ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। साथ ही शीलू के दूसरी लड़कियों से अवैध संबंध हैं। इसका पता उसे लग गया था। हालांकि आरोपी पक्ष ने इस तरह के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। 
विज्ञापन
1 of 12
international kabaddi player wife suicide - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान बल्हारा (23) ने शुक्रवार शाम साढ़े 4 बजे मकान में ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। हरियाणा आला चीता के नाम से मशहूर शीलू 15 दिन से कबड्डी खेलने के लिए पंजाब गए हुए थे। वह देर रात वापस लौट आए। घटना की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है। शनिवार को पोस्टमार्टम व मायके वालों के बयान दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया गया है। 

जांच अधिकारी और बहुअकबरपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसबीर ने बताया कि शुक्रवार शाम बाद करीब साढ़े 4 बजे पुलिस को सूचना मिली कि शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान ने पंखे से चुन्नी बांधकर फंदा लगा लिया है। एफएसएल टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और मायके वालों को सूचित किया। 
विज्ञापन

2 of 12
मुस्कान बल्हारा की खुदकुशी की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फरमाणा गांव से मायके वाले मौके पर पहुंचे और उनकी मौजूदगी में शव को नीचे उतारकर पीजीआई के डेड हाउस में पहुंचाया गया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला लग रहा है। 
विज्ञापन

3 of 12
पति शीलू बल्हारा के साथ पत्नी मुस्कान बल्हारा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप
अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान बल्हारा के सुसाइड मामले में नया मोड़ आ गया है। शुक्रवार रात दो बजे मुस्कान के पिता फरमाणा गांव निवासी सुखबीर ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। साथ ही शीलू के दूसरी लड़कियों से अवैध संबंध हैं। इसका पता उसे लग गया था। हालांकि आरोपी पक्ष ने इस तरह के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। 

4 of 12
पति शीलू बल्हारा के साथ पत्नी मुस्कान बल्हारा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बहुअकबरपुर थाना पुलिस ने शीलू उर्फ टिंकू बल्हारा, पिता सुरेंद्र बल्हारा, मां निशा व भाई मनीष के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने की एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को दी शिकायत में महम चौबीसी के गांव फरमाणा गांव निवासी सुखबीर ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी मुस्कान की शादी दिसंबर 2023 में बहुअकबरपुर निवासी टिंकू (शीलु) बल्हारा के साथ हुई थी। 

 
विज्ञापन

5 of 12
मासूम बेटे के साथ मुस्कान बल्हारा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शादी के कुछ दिन बाद ही टिंकु व उनके परिवार के लोग मुस्कान को दहेज कम लाने के ताने देने लगे। बेटी को बोलते थे कि शीलू तुम्हारे लेवल से बहुत ऊपर है। वह कबड्डी का अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी है। परिवार का प्रताडित करने की सिलसिला चलता रहा। उन्होंने कर्ज लेकर एक डिमांड पूरी की। प्रताड़ना जारी रहने पर व्यक्तिगत व पंचायती तौर पर शीलू व उसके परिवार को समझाया। बेटे होने पर पीलिया में डिमांड पूरी करने के बावजूद मुस्कान को तंग व जलील करने का सिलसिला जारी रहा। 
विज्ञापन

6 of 12
मुस्कान बल्हारा की खुदकुशी के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों गांवों की शीलू के घर पर हुई पंचायत
शीलू बल्हारा सात साल से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी खेल रहे हैं। ढाई साल पहले उनकी शादी महम चौबीसी के गांव फरमाणा निवासी मुस्कान से हुई थी। दोनों का 11 माह का बेटा हार्दिक है। पूरा परिवार एक ही मकान में रहता है। ऊपरी मंजिल पर शीलू व उनकी पत्नी मुस्कान का कमरा है। किसान पिता सुरेंद्र, मां निशा देवी, भाई मनीष व अन्य ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं। देर रात तक बहुअकबरपुर और फरमाणा गांव के लोगों की मुस्कान के घर पर पंचायत हुई। 


 
विज्ञापन

7 of 12
पति शीलू बल्हारा के साथ पत्नी मुस्कान बल्हारा ने की खुदकुशी, घर के बाहर भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक दिन पहले बनाई थी रील
मुस्कान ने सुसाइड से एक दिन पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के गाने ओ घुमेया तू कर नी पटोला बनके, रह कर बिल्लो थोड़ा बन ठन के.. पर रील अपलोड की थी।


 

8 of 12
पति शीलू बल्हारा के साथ पत्नी मुस्कान बल्हारा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
देर रात थाने में भी हुई पंचायत, नहीं कराए बयान दर्ज
शुक्रवार रात 10 बजे तक दोनों पक्षों के बीच गांव के बाद बहुअकबरपुर थाने में पंचायत हुई। कार्रवाई कराने या न कराने पर कोई निर्णय नहीं हो सका। मायके पक्ष के लोग थाने के बाहर बैठ गए। थाना प्रभारी जसबीर सिंह का कहना है कि मायका पक्ष कोई बयान दर्ज कराएगा, तभी कार्रवाई की जा सकेगी।
 

9 of 12
पति शीलू बल्हारा के साथ पत्नी मुस्कान बल्हारा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गरीब आदमी की तो कुछ मजबूरी हो सकती है लेकिन संपन्न भी
समाजसेवी नवीन जयहिंद का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान का आत्महत्या करना समझ से बाहर है। वहीं, सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट में लिखा-शीलू बल्हारा भी शरीफ लड़का है।
 

10 of 12
मुस्कान बल्हारा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बावजूद मात्र 11 माह के बेटे को छोड़कर पत्नी का यूं आत्महत्या करना चिंता का विषय है। समाज को विचार करना होगा आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। गरीब आदमी की तो कुछ मजबूरी हो सकती है लेकिन संपन्न भी...।

11 of 12
मुस्कान बल्हारा की खुदकुशी की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक साल पहले कांग्रेस में शामिल हो गए थे शीलू
शीलू को महम के निर्दलीय विधायक रहे बलराज कुंडू ने अपने कार्यकाल में सम्मानित किया था। करीब एक साल पहले शीलू पहलवान को सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कांग्रेस में शामिल करवाया था। हालांकि, शीलू खेलों के चलते ज्यादातर बाहर ही रहते हैं। वह ज्यादातर पंजाब में अलग-अलग टीमों की तरफ से खेलते हैं। वह ट्रैक्टर, कंबाइन और बाइक तक इनाम में जीत चुके हैं।
विज्ञापन

12 of 12
मुस्कान बल्हारा की खुदकुशी की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मृतका मुस्कान के पिता फरमाणा गांव निवासी सुखबीर के बयान पर पति बहुअकबरपुर निवासी टिंकू उर्फ शीलू, पिता सुरेंद्र, मां निशा व भाई मनीष के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने (दहेज मृत्यु) बीएनएस 80 व साजिश में शामिल होने की धारा 3 (5) के तहत एफआईआर दर्ज की है। पोस्टमार्टम के बाद मामले में आरोपी पक्ष से पूछताछ की जाएगी। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।-इंस्पेक्टर जसबीर सिंह, प्रभारी थाना बहुअकबरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें