फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himani Narwal Murder: हिमानी की हत्या के बाद कातिल सचिन ने लाश के साथ किया था ये काम; खुद बताया पूरा घटनाक्रम

Tue, 04 Mar 2025 09:03 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक

सार

कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या के बाद पुलिस घटनास्थल पर जाकर सीन रीक्रिएट रीक्रिएट कर सकती है। इसके अलावा, केस से संबंधित साक्ष्य जैसे लैपटॉप और अन्य सामान को बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
1 of 12
Himani Narwal Murder - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या के आरोप में गिरफ्तार सचिन को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं। कातिल सचिन ने पुलिस पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। रविवार रात दिल्ली के मुंडका से गिरफ्तार कर हत्यारोपी की पहचान झज्जर के खैरपुर गांव निवासी सचिन उर्फ ढिल्लू के रूप में हुई है। हिमानी नरवाल की गला घोंटकर हत्या करने के बाद आरोपी सचिन ने सभी हदें पार कर दीं। हत्यारोपी ने हिमानी के शव से उंगलियों में पहनी हुई अंगूठियों को भी निकाल लिया था। इसके बाद गहने निजी फाइनेंस एजेंसी के पास गिरवी रख दिए। हालांकि, हत्यारोपी ने पुलिस को बताया है कि अंगूठी उसी ने दी थी, लेकिन इसमें कितनी सच्चाई है, पुलिस पुष्टि के बाद ही कुछ बताएगी। 
विज्ञापन

2 of 12
हिमानी नरवाल की फाइल फोटो - फोटो : Facebook@Himani Narwal II
पुलिस कर सकती है सीन रीक्रिएट 
हिमानी की हत्या के बाद पुलिस घटनास्थल पर जाकर सीन रीक्रिएट रीक्रिएट कर सकती है। इसके अलावा, केस से संबंधित साक्ष्य जैसे लैपटॉप और अन्य सामान को बरामद किया जाएगा। इसके अलावा, ऑटो रिक्शा और बस चालक की तलाश की जाएगी। उनसे भी तथ्य की पुष्टि की जाएगी कि क्या आरोपी सही बोल रहा है। वहीं, अन्य मुद्दों पर भी जांच करेगी।
विज्ञापन

3 of 12
सूटकेस को ले जाता आरोपी सचिन - फोटो : वीडियो ग्रैब
हत्यारोपी सचिन का वीडियो वायरल
हिमानी की हत्या के बाद आरोपी सचिन सूटकेस में लाश को ठिकाने लगाने के लिए जाते हुए सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया। आरोपी की यह फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है। सचिन हत्या के बाद हिमानी के शव को सूटकेस में ले जाते हुए दिखा है। वह घर से पैदल ही ऑटो रिक्शा तक गया था। 

 

4 of 12
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी सचिन - फोटो : अमर उजाला
सचिन ने बताई पूरी कहानी
सचिन 28 फरवरी को हिमानी के घर पर आया था। हिमानी और सचिन में दोपहर में रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। दिन में खूब गहमागहमी के बीच नाराज होकर सथिन वहां से चला गया था, हालांकि वह रोहतक में ही रहा। सचिन शाम करीब 4 बजे फिर से हिमानी के विजय नगर स्थित घर पहुंचा और वहां पर कुछ देर बात होने के बाद फिर दोनों के बीच विवाद हो गया। मामला इतना तूल पकड़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई हो गई। 

 
विज्ञापन

5 of 12
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी सचिन - फोटो : अमर उजाला
हिमानी का थप्पड़ सचिन को लगा तो वह तमतमा गया। इस बात से खफा होकर उसने हिमानी की चार्जर के तार से गला घोटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को बेड पर रजाई से ढंक दिया। इसके बाद वह बचने के लिए तरकीब ढूढ़ने लगा। इस दौरान उसकी नजर सूटकेस पर पड़ी। इसमें कुछ कपड़े रखे थे। सूटकेस खाली कर उसमें हिमानी का शव ठूंस दिया। हालांकि, इससे हाथ-पैर बुरी तरह मुड़ गए थे।  
संबंधित वीडियो


 
विज्ञापन

6 of 12
हिमानी नरवाल की फाइल फोटो - फोटो : Facebook@Himani Narwal II
झज्जर के खैरपुर गांव निवासी हत्यारोपी सचिन उर्फ ढिल्लू हिमानी का दोस्त था। सोशल मीडिया के माध्यम से दोनों की करीब डेढ़ साल पहले दोस्ती हुई थी। रुपये के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच कई दिन से विवाद चल रहा था। 

 
विज्ञापन

7 of 12
हिमानी नरवाल की फाइल फोटो - फोटो : Facebook@Himani Narwal II
28 फरवरी को की थी हिमानी की हत्या
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कृष्ण कुमार राव ने सोमवार को प्रेसवार्ता में बताया कि 28 फरवरी को विजय नगर स्थित हिमानी नरवाल के घर पर दोनों के बीच पैसों को लेकर विवाद ज्यादा बढ़ गया।
 

8 of 12
हिमानी नरवाल की फाइल फोटो - फोटो : Facebook@Himani Narwal II
शाम करीब 5 बजे सचिन ने पहले हिमानी के चुनरी से हाथ बांधे और फिर मोबाइल चार्ज करने वाले तार से उसका गला घोंट दिया। हत्यारोपी से खुद का बचाव करने के लिए हिमानी ने काफी प्रयास किया था। इसी जद्दोजहद में सचिन के हाथों पर हिमानी ने नाखूनों से नोचते हुए बचने की कोशिश की थी।

9 of 12
हिमानी नरवाल की फाइल फोटो - फोटो : Facebook@Himani Narwal II
रजाई के कवर पर लगे थे हिमानी के खून के धब्बे
हिमानी की हत्या करने के बाद सचिन लैपटॉप, जेवरात और अन्य सामान लेकर हिमानी की स्कूटी से झज्जर के गांव कानोंदा में अपनी मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान पर गया। यहां उसने सामान रखा और करीब तीन घंटे बिताए। फिर उसी स्कूटी से दोबारा हिमानी के घर पहुंचा।

10 of 12
हिमानी नरवाल की फाइल फोटो - फोटो : Facebook@Himani Narwal II
वहां पर हिमानी के खून के धब्बे से सना रजाई का कवर उतारा और अन्य साक्ष्य मिटाए। इसके बाद सचिन ने शव को सूटकेस में बंद किया। रात 10 बजे वह ऑटो रिक्शा लाया।

11 of 12
हिमानी नरवाल की फाइल फोटो - फोटो : Facebook@Himani Narwal II
ऑटो रिक्शा से वह दिल्ली बाईपास पहुंचा और वहां से बस में सवार होकर सांपला पहुंचा। सचिन ने सांपला बस स्टैंड के नजदीक दीवार के किनारे झाड़ियों में सूटकेस को फेंक दिया। 

 
विज्ञापन

12 of 12
हिमानी नरवाल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एमडीयू में मौन धारण कर हिमानी को दी श्रद्धांजलि
हिमानी नरवाल हत्या मामले में सोमवार को महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति की ईश्वर से प्रार्थना की। एनएसयूआई के अध्यक्ष अमन वशिष्ठ ने बताया कि हिमानी हत्याकांड में पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर सख्त सजा दिलाए। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए संगठन उसके साथ खड़ा है। इसी कड़ी में संगठन कार्यकर्ताओं ने सोमवार शाम कैंडल मार्च स्थगित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मौन धारण किया। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें