हिमानी नरवाल की हत्या पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और विधायक विनेश फोगाट ने पोस्ट किया है। उन्होंने सरकार से सवाल पूछा है कि महिलाओं के खिलाफ कब तक अन्याय जारी रहेगा।
विज्ञापन
1 of 7
हिमानी नरवाल की फाइल फोटो
- फोटो : Facebook@Himani Narwal II
रोहतक में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या करने पर अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी और जुलाना विधायक विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दुख जताया। उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड ने झकझोर दिया है। विनेश ने हत्याकांड पर सरकार पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं पर अपराध रोकने में सक्षम नहीं है। महिलाओं की सुरक्षा किसी भी सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए, लेकिन यह सरकार महिलाओं पर हो रहे अपराधों को रोकने में असमर्थ है।
विज्ञापन
2 of 7
जुलाना की विधायक विनेश फोगाट।
- फोटो : एएनआई
विधायक विनेश फोगाट ने जताया दुख
उन्होंने लिखा कि महिलाओं के खिलाफ यह अन्याय कब तक जारी रहेगा। रोहतक में हुई महिला कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या के बाद परिजनों ने भी मीडिया के सामने आकर कांग्रेस नेताओं पर साथ नहीं देने का आरोप लगाया था। इसको लेकर परिजनों ने दुख भी जताया था कि कांग्रेस नेता उनका इस मामले में सहयोग नहीं कर रहे। अब इस मामले में विधायक विनेश फोगाट ने पोस्ट कर दुख जताया।
विज्ञापन
3 of 7
हिमानी नरवाल की फाइल फोटो
- फोटो : Facebook@Himani Narwal II
दो बच्चों के पिता ने सोशल मीडिया पर दोस्ती की, पैसों के लेन-देन में मार डाला
कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या के आरोपी को पुलिस ने रविवार रात दिल्ली के मुंडका से गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपी की पहचान झज्जर के खैरपुर गांव निवासी सचिन उर्फ ढिल्लू के रूप में हुई है। सचिन शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। हत्यारोपी डेढ़ साल पहले सोशल मीडिया के जरिये हिमानी का दोस्त बना था और पिछले कुछ महीनों से उसका हिमानी के घर पर आना-जाना था।
4 of 7
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी सचिन
- फोटो : अमर उजाला
रुपये के लेन-देन को लेकर दोनों के बीच कई दिन से विवाद चल रहा था। पुलिस ने सचिन को अदालत में पेश कर उसे तीन दिन की रिमांड लिया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कृष्ण कुमार राव ने सोमवार को प्रेसवार्ता में बताया कि 28 फरवरी को विजय नगर स्थित हिमानी नरवाल के घर पर दोनों के बीच पैसों को लेकर विवाद ज्यादा बढ़ गया।
विज्ञापन
5 of 7
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी सचिन
- फोटो : अमर उजाला
शाम करीब 5 बजे सचिन ने पहले हिमानी के चुनरी से हाथ बांधे और फिर मोबाइल चार्ज करने वाले तार से उसका गला घोंट दिया। हत्यारोपी से खुद का बचाव करने के लिए हिमानी ने काफी प्रयास किया था। इसी जद्दोजहद में सचिन के हाथों पर हिमानी ने नाखूनों से नोचते हुए बचने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
6 of 7
सूटकेस को ले जाता आरोपी सचिन
- फोटो : वीडियो ग्रैब
हिमानी की हत्या करने के बाद सचिन लैपटॉप, जेवरात और अन्य सामान लेकर हिमानी की स्कूटी से झज्जर के गांव कानोंदा में अपनी मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान पर गया। यहां उसने सामान रखा और करीब तीन घंटे बिताए। फिर उसी स्कूटी से दोबारा हिमानी के घर पहुंचा। वहां पर हिमानी के खून के धब्बे से सना रजाई का कवर उतारा और अन्य साक्ष्य मिटाए।
हिमानी नरवाल की फाइल फोटो
- फोटो : Facebook@Himani Narwal II
इसके बाद सचिन ने शव को सूटकेस में बंद किया। रात 10 बजे वह ऑटो रिक्शा लाया। ऑटो रिक्शा से वह दिल्ली बाईपास पहुंचा और वहां से बस में सवार होकर सांपला पहुंचा। सचिन ने सांपला बस स्टैंड के नजदीक दीवार के किनारे झाड़ियों में सूटकेस को फेंक दिया। शव ठिकाने लगाने के बाद वह अपने घर पहुंचा।