रोहतक पुलिस ने सोमवार रात को कातिल सचिन और हिमानी के भाई का आमना-सामना कराया। पुलिस पहरे में ढाई मिनट तक दोनों की बातचीत हुई। आरोपी सचिन ने हत्या की बात कबूल कर ली।
कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी के हत्याकांड में सोमवार रात को पुलिस ने हत्यारोपी सचिन और हिमानी के भाई का आमना-सामना कराया। भाई के सामने आते ही हत्यारोपी ने सिर झुका लिया। जब हिमानी के भाई जतिन ने कहा कि इब तो राज्जी है...म्हारी बाहण नै मारकै, म्हारा तो सब लूट लिया। इस पर हत्यारोपी ने कहा कि गलती हो गई। पुलिस ने हिमानी के भाई और हत्यारोपी का करीब ढाई मिनट तक आमना-सामना कराया। आरोपी सचिन ने भी हत्या की बात कबूल की और कहा कि गुस्से में कदम उठ गया था।
विज्ञापन
2 of 13
हिमानी का भाई जतिन
- फोटो : अमर उजाला
हिमानी की हत्या के पीछे केवल सचिन उर्फ ढिल्लू का नाम आया तो परिजनों को विश्वास नहीं हुआ। हालांकि, उसके साथ किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। ऊपर से पुलिस ने जब रुपये के लेनदेन की बात कही तो परिजन ने इस कहानी को गले न उतरने की बात कही।
विज्ञापन
3 of 13
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी सचिन
- फोटो : अमर उजाला
सचिन ने हत्या की बात कबूली
इसके बाद पुलिस के सामने हत्यारोपी और परिजन का आमना-सामना कराने के सिवाय कोई रास्ता नहीं था। सोमवार को दिनभर पुलिस की कार्रवाई के बाद रिमांड पर लेने के बाद दोनों का आमना-सामना कराया गया। जब सचिन ने हत्या की बात कबूल की तो हिमानी के परिजन को थोड़ा विश्वास हुआ, लेकिन परिजन अभी भी पुलिस की थ्योरी पर पूरा विश्वास नहीं कर रहे हैं।
4 of 13
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी सचिन
- फोटो : अमर उजाला
27 फरवरी को थी हत्या की साजिश, लेकिन पुलिस के आने से बदला प्लान
कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल सचिन ने आवेश या गुस्से में नहीं बल्कि पूरी प्लानिंग के साथ की है। हिमानी की हत्या करने का प्लान वह काफी पहले से बना रहा था। वारदात से एक दिन पहले 27 फरवरी को भी सचिन ने हिमानी की हत्या का षड्यंत्र रचा था, लेकिन उस दिन गली में किसी विवाद के कारण पुलिस आ गई थी।
विज्ञापन
5 of 13
हिमानी नरवाल की फाइल फोटो
- फोटो : Facebook@Himani Narwal II
काफी समय तक घर के पास गली में पुलिस की गाड़ी रहने के कारण वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाया था। अगले दिन उसने योजनाबद्ध तरीके से हिमानी की हत्या को अंजाम दिया और सूटकेस में शव लेकर सांपला पहुंचा था। हिमानी के भाई जतिन ने यह अंदेशा जताया है।
विज्ञापन
6 of 13
हिमानी नरवाल की फाइल फोटो
- फोटो : Facebook@Himani Narwal II
मोबाइल पर भेजे गए वाइस मैसेज पर भी संदेह
27 फरवरी को एक वाइस मैसेज हिमानी के मोबाइल से मां सविता को भेजा गया था। मैसेज में आवाज साफ नहीं थी, लेकिन हिमानी के नंबर से भेजा गया था तो संदेह नहीं हुआ, मगर अब परिजनों को संदेह है कि यह मैसेज हत्यारोपी ने ही तो नहीं भेजा था।
विज्ञापन
7 of 13
हिमानी नरवाल की फाइल फोटो
- फोटो : Facebook@Himani Narwal II
हिमानी के घर पर लोगों का दिनभर लगा रहा आना-जाना
हिमानी की हत्या के बाद शहर और बाहर से लोग उनके विजय नगर स्थित घर पहुंच रहे हैं। जिन लोगों के साथ हिमानी ने एक भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया था, वह इस घटना को लेकर काफी सहमे हुए हैं। रोहतक से ही नहीं, बल्कि अन्य जिलों से भी लोग उनके घर सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।
8 of 13
हिमानी नरवाल की फाइल फोटो
- फोटो : Facebook@Himani Narwal II
हिमानी का भाई बोला- भाजपा नेता आ रहे, लेकिन कांग्रेसियों को फुर्सत नहीं
हिमानी के घर पर मंगलवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक प्रत्याशी मनीष ग्रोवर समेत कई नेता पहुंचे और कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी की मौत पर सांत्वना दी। उन्होंने परिजनों को हर हाल में न्याय दिलाने की बात कही।
9 of 13
हिमानी नरवाल की फाइल फोटो
- फोटो : Facebook@Himani Narwal II
हिमानी के भाई जतिन ने कहा कि उनके घर भाजपा के नेता तो आ रहे हैं, लेकिन कांग्रेसी नेताओं को फुर्सत नहीं है। जतिन ने कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता जरूर अंतिम संस्कार पर पहुंचे थे, लेकिन जिनके लिए चुनाव में मेहनत की थी, उनको अभी समय नहीं मिला है।
10 of 13
हिमानी नरवाल की फाइल फोटो
- फोटो : Facebook@Himani Narwal II
सचिन ने बताई पूरी कहानी
सचिन 28 फरवरी को हिमानी के घर पर आया था। हिमानी और सचिन में दोपहर में रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। दिन में खूब गहमागहमी के बीच नाराज होकर सचिन वहां से चला गया था, हालांकि वह रोहतक में ही रहा। सचिन शाम करीब 4 बजे फिर से हिमानी के विजय नगर स्थित घर पहुंचा और वहां पर कुछ देर बात होने के बाद फिर दोनों के बीच विवाद हो गया। मामला इतना तूल पकड़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई हो गई।
11 of 13
सूटकेस को ले जाता आरोपी सचिन
- फोटो : वीडियो ग्रैब
हिमानी के थप्पड़ से भड़का सचिन
हिमानी का थप्पड़ सचिन को लगा तो वह तमतमा गया। इस बात से खफा होकर उसने हिमानी की चार्जर के तार से गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को बेड पर रजाई से ढंक दिया। इसके बाद वह बचने के लिए तरकीब ढूढ़ने लगा। इस दौरान उसकी नजर सूटकेस पर पड़ी। इसमें कुछ कपड़े रखे थे। सूटकेस खाली कर उसमें हिमानी का शव ठूंस दिया। हालांकि, इससे हाथ-पैर बुरी तरह मुड़ गए थे।
12 of 13
हिमानी नरवाल का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
28 फरवरी को की थी हिमानी की हत्या
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कृष्ण कुमार राव ने सोमवार को प्रेसवार्ता में बताया कि 28 फरवरी को विजय नगर स्थित हिमानी नरवाल के घर पर दोनों के बीच पैसों को लेकर विवाद ज्यादा बढ़ गया।
शाम करीब 5 बजे सचिन ने पहले हिमानी के चुनरी से हाथ बांधे और फिर मोबाइल चार्ज करने वाले तार से उसका गला घोंट दिया। हत्यारोपी से खुद का बचाव करने के लिए हिमानी ने काफी प्रयास किया था। इसी जद्दोजहद में सचिन के हाथों पर हिमानी ने नाखूनों से नोचते हुए बचने की कोशिश की थी।