फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himani Murder Case: भारत जोड़ो यात्रा सांस्कृतिक ग्रुप में थी हिमानी, चार साल पहले कांग्रेस से जुड़ी थी नरवाल

Tue, 04 Mar 2025 03:06 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक

सार

पिछले दिनों राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस की ओर से गठित पार्टी के सांस्कृतिक ग्रुप में हिमानी नरवाल बतौर सदस्य के तौर जुड़ी थी। इसी भारत जोड़ो यात्रा के तहत वह कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी तक पहुंच गई।
विज्ञापन
1 of 10
Himani Murder Case - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल वैसे तो एलएलबी की छात्रा थी, लेकिन उसका कांग्रेस से करीब 10 साल से जुड़ाव था। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा की पत्नी के प्रचार के बाद से वह काफी प्रेरित हुई थी और उसी समय से कार्यक्रमों में आना-जाना शुरू कर दिया था। हालांकि, करीब चार साल से कांग्रेस के सक्रिय सदस्यों में हिमानी शामिल हो गई थी।

हिमानी ने पार्टी के पर्चे बांटने से लेकर अन्य सभी कार्यक्रमों में भाग लेना शुरू कर दिया था और कार्यकर्ता भी मेहनती होने के कारण हिमानी को पसंद करते थे। पिछले दिनों राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस की ओर से गठित पार्टी के सांस्कृतिक ग्रुप में हिमानी नरवाल बतौर सदस्य के तौर जुड़ी थी। 
 
विज्ञापन

2 of 10
भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ हिमानी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पार्टी के हर कार्यक्रम में आगे रहती थी हिमानी
इसी भारत जोड़ो यात्रा के तहत वह कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी तक पहुंच गई। वह महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में प्रचार करने गई थी। सूत्रों ने बताया कि हिमानी महिला कांग्रेस की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने लगी थी। जब भी रोहतक में पार्टी की कोई बैठक या कार्यक्रम होता, हिमानी आगे रहती थी।



 
विज्ञापन

3 of 10
विधायक भारत भूषण बतरा के साथ हिमानी नरवाल - फोटो : अमर उजाला
ग्रुप में शामिल थी हिमानी नरवाल
कांग्रेस कार्यकर्ता ने बताया कि हिमानी खुद आगे बढ़कर पार्टी के कार्यक्रम की जिम्मेदारी लेती थी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पार्टी ने हर राज्य में उसकी संस्कृति के हिसाब से सांस्कृतिक ग्रुप गठित करने का निर्णय लिया था। हरियाणा की तरफ से गठित ग्रुप में हिमानी नरवाल शामिल थी, क्योंकि वह कॉलेज स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेती रहती थी। 

 

4 of 10
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ हिमांशी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के खिलाफ मुखर होकर डालती थी पोस्ट
इसके बाद लोकसभा व विधानसभा चुनाव में हिमानी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। भाजपा सरकार के खिलाफ वह सोशल मीडिया पर भी मुखर होकर पोस्ट डालती थी। छोटी-छोटी समस्याओं को उठाती थी। हालांकि, पार्टी की ओर से उनको कोई पद नहीं दिया गया था।
विज्ञापन

5 of 10
कुमारी सैलजा के साथ हिमांशी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दो बच्चों के पिता ने सोशल मीडिया पर दोस्ती की, पैसों के लेन-देन में मार डाला
कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या के आरोपी को पुलिस ने रविवार रात दिल्ली के मुंडका से गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपी की पहचान झज्जर के खैरपुर गांव निवासी सचिन उर्फ ढिल्लू के रूप में हुई है। सचिन शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। हत्यारोपी डेढ़ साल पहले सोशल मीडिया के जरिये हिमानी का दोस्त बना था और पिछले कुछ महीनों से उसका हिमानी के घर पर आना-जाना था।
विज्ञापन

6 of 10
Himani Narwal Murder - फोटो : अमर उजाला
रुपये के लेन-देन को लेकर दोनों के बीच कई दिन से विवाद चल रहा था। पुलिस ने सचिन को अदालत में पेश कर उसे तीन दिन की रिमांड लिया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कृष्ण कुमार राव ने सोमवार को प्रेसवार्ता में बताया कि 28 फरवरी को विजय नगर स्थित हिमानी नरवाल के घर पर दोनों के बीच पैसों को लेकर विवाद ज्यादा बढ़ गया।
विज्ञापन

7 of 10
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी सचिन - फोटो : अमर उजाला
शाम करीब 5 बजे सचिन ने पहले हिमानी के चुनरी से हाथ बांधे और फिर मोबाइल चार्ज करने वाले तार से उसका गला घोंट दिया। हत्यारोपी से खुद का बचाव करने के लिए हिमानी ने काफी प्रयास किया था। इसी जद्दोजहद में सचिन के हाथों पर हिमानी ने नाखूनों से नोचते हुए बचने की कोशिश की थी।

 

8 of 10
हिमानी नरवाल की फाइल फोटो - फोटो : Facebook@Himani Narwal II
हिमानी की हत्या करने के बाद सचिन लैपटॉप, जेवरात और अन्य सामान लेकर हिमानी की स्कूटी से झज्जर के गांव कानोंदा में अपनी मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान पर गया। यहां उसने सामान रखा और करीब तीन घंटे बिताए। फिर उसी स्कूटी से दोबारा हिमानी के घर पहुंचा।

9 of 10
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी सचिन - फोटो : अमर उजाला
वहां पर हिमानी के खून के धब्बे से सना रजाई का कवर उतारा और अन्य साक्ष्य मिटाए। इसके बाद सचिन ने शव को सूटकेस में बंद किया। रात 10 बजे वह ऑटो रिक्शा लाया।
विज्ञापन

10 of 10
हिमानी नरवाल की फाइल फोटो - फोटो : Facebook@Himani Narwal II
ऑटो रिक्शा से वह दिल्ली बाईपास पहुंचा और वहां से बस में सवार होकर सांपला पहुंचा। सचिन ने सांपला बस स्टैंड के नजदीक दीवार के किनारे झाड़ियों में सूटकेस को फेंक दिया। शव ठिकाने लगाने के बाद वह अपने घर पहुंचा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें